)
साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना का घर खुशियों से भर गया है. इस कपल ने 31 जनवरी को दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, जिसमें एक बेटा और एक बेटी है. इस गुड न्यूज को सुनते ही ना सिर्फ उनका परिवार बल्कि करोडों की संख्या में मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे हैं. राम चरण-उपासना की इस गुड न्यूज को एक्टर के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अभी खुशी को खुलकर जाहिर किया है.
मेगा स्टार चिरंजीवी बनें दादा
मेगा स्टार चिरंजीवी ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘असीम आनंद और कृतज्ञता के साथ हमें ये शेयर करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि राम चरण और उपासना को जुड़वा बच्चों बेटा-बेटी का आशीर्वाद मिला है.’ उन्होंने बहू उपासना की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि ‘मां और दोनों बच्चे पूरी तरह से हेल्दी हैं और दादा-दादी के रूप में ये हमारे लिए इन नन्हे मेहमानों का हमारे परिवार में स्वागत करना बहुत ही शुद्ध आनंद और दिव्य आशीर्वाद का पल है.’
With immense joy and a heart full of gratitude, we are happy to share that @AlwaysRamCharan and @upasanakonidela have been blessed with twins – a baby boy and a baby girl.
Both the babies and the mother are healthy and doing well.
Welcoming these little ones into our family…
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) January 31, 2026
कम्पलीट हुई राम चरण की फैमिली
राम चरण के घर इस खुशखबरी के आने से पहले एक्टर और उनकी पत्नी उपासना को अस्पताल के बाहर देखा गया था. जहां वो अपने परिवार के साथ मौजूद थे. आपको बता दें कि साल 2025 में इस कपल ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी, जिसके बाद से सभी इस खुशखबरी को सुनने का इंतजार कर रहे थे. राम चरण-उपासना की एक बेटी पहले से ही है, जिसका नाम ‘क्लिन कारा कोनिडेला’ है. वहीं अब एक बेटा और बेटी के और आ जाने से ये फैमिली कम्पलीट हो चुकी है और ये परिवार अब 5 सदस्यों का हो गया है. राम चरण एक पैन इंडिया एक्टर के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं. तो वहीं उपासना अपोलो चैरिटीज की वाइस प्रेसिडेंट के साथ-साथ पॉजिटिव मैग्जीन की चीफ एडिटर भी हैं. इस कपल ने साल 2012 में सात फेरे लिए थे.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




