)
Hrithik Roshan Kaabil 2: साल 2017 में आई फिल्म ‘काबिल’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया था. काबिल फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ यामी गौतम लीड रोल में नजर आई थी. आपने अगर इस फिल्म को देखा हो तो जानते ही होंगे कि काबिल में ऋतिक रोशन ने एक अंधे आदमी का किरदार निभाया था, जिसका मुकाबला रोनित रॉय और रोहित रॉय से हुआ था. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 100 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई करने में सफल साबित हुई थी.
”काबिल 2′ की स्क्रिप्ट तैयार’
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट यानी ‘काबिल 2’ को बनाने का फैसला किया है. इस बात का कंफर्म डायरेक्टर संजय गुप्ता ने किया और बताया कि ‘काबिल 2’ की स्क्रिप्ट भी तैयार है.
‘पहले के मुकाबले दूसरा ज्यादा खतरनाक’
हाल ही में डायरेक्टर संजय गुप्ता ने वैरायटी इंडिया से बात करते हुए बताया कि ‘एक निर्देशक और लेखक के तौर पर मैं पूरी तरह से तैयार हूं. रोशन फैमिली की तरफ से सिग्नल मिलते ही हम इस पर काम करना शुरू कर देंगे. मेरे पास काबिल 2 की स्क्रिप्ट भी तैयार है. सही समय आने पर हम इस पर काम करना शुरू कर देंगे.’ संजय गुप्ता ने आगे बताया कि ‘मैंने इस पर ट्वीट भी किया था और बताया था कि पहले पार्ट के मुकाबले दूसरा पार्ट ज्यादा खतरनाक होगा, जो होना भी चाहिए. अगर आप किसी भी फिल्म की सीक्वल बनाते हैं तो यह पहले पार्ट के मुकाबले शानदार होना चाहिए. वरना बनाने का क्या फायदा?’
ऋतिक रोशन वर्कफ्रंट
एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ को फैंस ने काफी प्यार दिया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. ऋतिक रोशन के साथ लीड रोल में यामी गौतम नजर आई थी और दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने पसंद किया था. वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन के पास ‘काबिल 2’ के अलावा फिल्म ‘कृष 4’ भी लिस्ट में है. इस फिल्म को ऋतिक डायरेक्ट करते भी नजर आएंगे. एक्टर इसे आदित्य चोपड़ा के साथ मिलकर बनाएंगे.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




