9 करोड़ के कर्ज में डूबे राजपाल यादव, पहुंचे तिहाड़ जेल, मुश्किल वक्त में सोनू सूद से लेकर तेज प्रताप यादव ने बढ़ाया मदद का हाथ, कोई दे रहा 10 लाख तो कोई 11 लाख

9 करोड़ के कर्ज में डूबे राजपाल यादव, पहुंचे तिहाड़ जेल, मुश्किल वक्त में सोनू सूद से लेकर तेज प्रताप यादव ने बढ़ाया मदद का हाथ, कोई दे रहा 10 लाख तो कोई 11 लाख

Rajpal Yadav Gets Financial Support: अपने दमदार अभिनय और अंदाज से लोगों को चेहरे पर खिलखिलाहट लाने वाले राजपाल यादव इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में चेक बाउंस से जुड़े कई मामलों में उन्होंने तिहाड़ जेल प्रशासन के सामने सरेंडर किया, जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति से जुड़े कई लोग उनके सपोर्ट में आगे आए. ये पूरा मामला उनकी 2010 में आई फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा है, जिसे उन्होंने डायरेक्ट किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली और यहीं से उनकी आर्थिक परेशानियां शुरू हो गईं.

दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने करीब 9 करोड़ रुपये की बकाया रकम चुकाने के लिए और समय मांगा था. कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेजा गया. इस खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री में हलचल मच गई, जिसके बाद कई कलाकार और प्रोड्यूसर खुलकर उनके सपोर्ट में खड़े नजर आए. सभी ने माना कि राजपाल जैसे कलाकार ने इंडस्ट्री को सालों तक हंसाया है. इस मुश्किल वक्त में फिल्म इंडस्ट्री कई बड़े सितारों और राजनीतिक हस्तियों ने आर्थिक मदद का ऐलान किया है, जिनमें कई बड़े नाम शामिल हैं.

सोनू सूद ने फिल्म साइनिंग अमाउंट की पेशकश की, इंडस्ट्री से एकजुट होने की अपील की

एक्टर सोनू सूद ने सबसे पहले आगे बढ़कर मदद का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए राजपाल यादव को साइन किया है और फिल्म की साइनिंग अमाउंट उन्हें इस मुश्किल समय में दी जाएगी. सोनू सूद ने एक्स हैंडल (ट्विटर) पर लिखा, ‘राजपाल यादव एक बेहतरीन कलाकार हैं. कई बार टैलेंट की नहीं, हालात की हार होती है’. उन्होंने इसे दया नहीं, बल्कि सम्मान बताया. साथ ही उन्होंने बाकी इंडस्ट्री से एकजुट होने की अपील की. उनके इस कदम को हर हर कोई सराह रहा है और मदद की अपील कर रहा है.

digital products downlaod

‘हमारी इंडस्ट्री एक परिवार की तरह है’ – गुरमीत चौधरी

सोनू सूद के अलावा टीवी और फिल्म एक्टर गुरमीत चौधरी ने भी राजपाल यादव के इन हालतों पर दुख जाहिर करते हुए सभी इंडस्ट्री के लोगों से उनके सपोर्ट में आने की गुजारिश की. उन्होंने भी अपने एक्स हैंडल (ट्विटर) पर लिखा, ‘एक सीनियर और बेहद टैलेंटेड कलाकार को इस हाल में देखना दिल तोड़ने वाला है’. गुरमीत ने कहा कि राजपाल ने लोगों को अनगिनत मुस्कानें दी हैं और अब इंडस्ट्री की जिम्मेदारी है कि उसके साथ खड़ी रहे. उन्होंने साफ कहा कि फिल्म इंडस्ट्री एक परिवार है और परिवार अपने लोगों को अकेला नहीं छोड़ता.

fallback

राव इंद्रजीत सिंह यादव ने 1.11 करोड़ रुपये की मदद दी

इनके अलावा म्यूजिक प्रोड्यूसर और जेमट्यून्स म्यूजिक के मालिक राव इंदरजीत सिंह यादव ने राजपाल यादव को 1.11 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी है. उन्होंने कहा कि ये मदद सिर्फ पैसों की नहीं, बल्कि इंसानियत की है. उनके मुताबिक राजपाल यादव ने भारतीय सिनेमा में अहम योगदान दिया है और ऐसे वक्त में उनके साख खड़ा होना जरूरी है. साथ ही उन्होंने भी इंडस्ट्री को एक परिवार बताते हुए एकजुट होने की अपील की. उनके इस कदम को काफी सराहा जा रहा है और लोग ये देखकर खुश हैं इंडस्ट्री के लोग आगे आ रहे हैं.

केआरके और तेज प्रताप यादव ने भीआर्खिक मदद

फिल्म क्रिटिक केआरके ने भी मदद की पेशकश करते हुए 10 लाख रुपये देने की बात कही. उन्होंने अपने एक्स हैंडल (ट्विटर) पर लिखा कि अगर बॉलीवुड के लोग मिलकर 5 करोड़ रुपये इकट्ठा कर दें तो राजपाल यादव तुरंत जेल से बाहर आ सकते हैं. वहीं, बिहार के नेता तेज प्रताप यादव ने भी 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि ये सहयोग मानवीय संवेदना के तहत किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर इस सभी कलाकारों और राजनीतिक हस्तियों की जमकर तारीफ हो रही है.

राजपाल यादव का कानूनी विवाद

अगर कानूनी मामले की बात करें तो कोर्ट ने बताया कि राजपाल यादव पर सात अलग-अलग चेक बाउंस केस हैं और हर केस में 1.35 करोड़ रुपये चुकाने हैं. साल 2010 में उन्होंने ‘अता पता लापता’ के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे. फिल्म फ्लॉप होने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा. सरेंडर से पहले राजपाल ने कहा था कि इंडस्ट्री में हर कोई अपने लिए खड़ा होता है. अब देखना ये है कि इस मामले में नया मोड़ क्या आता है और राजपाल यादव कब तक जेल से बाहर आ सकते हैं, जिसके लिए फैंस भी दुआ कर रहे हैं.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *