79 साल की अदाकारा…जिससे तीसरी शादी करना चाहते थे कॉमेडियन महमूद, सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा; कहा-मेरा करियर बनाया और बर्बाद भी किया

79 साल की अदाकारा…जिससे तीसरी शादी करना चाहते थे कॉमेडियन महमूद, सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा; कहा-मेरा करियर बनाया और बर्बाद भी किया

अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने 1990 के दशक में शादीशुदा फिल्ममेकर कुकू कोहली से शादी की थी. हालांकि,शादी से पहले उनका रिश्ता दिग्गज कॉमेडियन और एक्टर महमूद के साथ था. उन दिनों महमूद पहले से शादी शुदा थे. अब इतने सालों बाद हाल ही में लेकिन अरुणा ने खुलासा किया है कि महमूद ने उनका फायदा उठाया था. साथ ही ये भी कहा कि अगर सब कुछ अलग होता तो वह उनकी तीसरी पत्नी बन सकती थीं.

सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

अरुणा ईरानी ने बताया कि उनकी मां उन्हें बार-बार महमूद से रिश्ता तोड़ने को कहती थीं. लेकिन वो अपनी मां से कहती थीं कि वो महमूद के साथ हैं. अरुणा ने माना कि करियर के शुरुआती दिनों में महमूद ने उनकी काफी मदद की थी और उन्हीं एहसानों के चलते वो उनके करीब आ गईं. जूम से बातचीत में उन्होंने कहा कि वो उनके एहसानों के बोझ तले दब गई थीं.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

अरुणा ईरानी ने कहा, ‘महमूद पहले से ही दो शादियां कर चुके थे. लोग मुझे घर तोड़ने वाली कहते थे. लेकिन मेरी मां हमेशा कहती थीं कि ये रिश्ता गलत है और मुझे इसे तोड़ कर देना चाहिए. बाद में जब मैं मशहूर हो गई, तो महमूद मुझसे दूरी बनाने लगे. मैं उन्हें पूरी तरह ब्लेम नहीं कर सकती, क्योंकि संघर्ष के दिनों में उन्होंने मेरी बहुत मदद की थी. अरुणा आगे कहती हैं, ‘महमूद ने उनका शोषण किया. उनका व्यवहार देखकर मुझे समझ आ गया कि वो खुलकर मेरा फायदा उठा रहे हैं. धीरे-धीरे ये रिश्ता मेरे लिए बहुत उलझन भरा हो गया.’ 

महमूद तीसरी शादी करना चाहते थे 

अरुणा ईरानी ने ये भी बताया कि महमूद उनसे शादी करना चाहते थे. उन्होंने कहा- वो मुझसे तीसरी शादी करना चाहते थे. उनके धर्म में इसकी इजाजत थी. लेकिन अच्छा हुआ कि ऐसा नहीं हुआ. ये गलत होता. अरुणा ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म ‘सरहद’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. इसके बाद उन्होंने गंगा जमुना, अनपढ़ जैसी फिल्मों में भी बचपन में काम किया. उन्हें पहला लीड रोल 1972 की फिल्म ‘बॉम्बे टू गोवा’ में मिला, जो महमूद ने ही प्रोड्यूस की थी. इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन थे. फिल्म की सफलता के बाद अरुणा ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया. 80 और 90 के दशक में उन्होंने संसार, बेटा, चालबाज, सुहाग जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाए. अरुणा ईरानी ने 1990 में पहले से शादीशुदा कुकू कोहली से शादी की थी. उनके कोई बच्चे नहीं हैं.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *