)
‘द गॉडफादर’ फिल्म ‘टॉम हेगन’ की भूमिका निभाने के लिए दुनियाभर में फेमस हुए एक्टर-प्रोड्यूसर रॉबर्ट डुवैल का 95 की उम्र में निधन हो गया. ऑस्कर विजेता एक्टर ने अपने घर पर आखिरी सांस ली, जिसकी जानकारी उनकी पत्नी लुसियाना डुवैल ने फेसबुक पर दी. लुसियाना ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखकर कहा, ‘कल मैंने लविंग हसबैंड, लविंग फ्रेंड और हमारे टाइम के लीजेंडरी एक्टर में से एक को अलविदा कहा है. बॉब का निधन घर पर शांतिपूर्वक हुआ, उनके आसपास प्यार और शांति का माहौल था.’
रॉबर्ट डुवैल की पत्नी का इमोशनल नोट
रॉबर्ट डुवैल की पत्नी लुसियाना डुवैल ने आगे पोस्ट में दुख की इस घड़ी में फैमिली के लिए प्राइवेसी की रिक्वेस्ट की है. लुसियाना ने पति के फैंस के प्यार को स्वीकार किया और फिल्म इंडस्ट्री में उनके द्वारा दिए गए योगदान की तारीफ की. उन्होंने आगे लिखा, ‘दुनिया के लिए, वो एक ऑस्कर विनिंग एक्टर, एक डायरेक्टर और एक राइटर थे मगर मेरे लिए, वो सब कुछ थे. अपने काम के प्रति उनका जुनून केवल किरदारों के प्रति उनके गहरे प्रेम, अच्छा खाना और लोगों से बातचीत करने के उनके हुनर से ही जुड़ा हुआ था.’
पत्नी लुसियाना ने की एक्टर के काम की तारीफ
रॉबर्ट डुवैल की पत्नी लुसियाना डुवैल ने पति के काम की तारीफ करते हुए कहा, ‘अपने हर किरदार में, बॉब ने इंसान की भावना की सच्चाई को पूरी तरह से निभाया. ऐसा करके, वो हम सभी के लिए कुछ कभी ना मिटने वाली और कभी ना भूलने वाली यादें छोड़ गए हैं. बॉब को सालों तक दिए गए समर्थन और हमें उनकी यादों को संभालकर रखने के लिए ये समय और प्राइवेसी देने के लिए धन्यवाद.’
रॉबर्ट के यादगार किरदार
रॉबर्ट डुवैल ने क्राइम फिल्म ‘द गॉडफादर’ में एक अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें साल 1972 की में 7 एकेडमी अवॉर्ड नॉमिनेशन में मिले, जिसमें उन्हें करियर का पहला अवार्ड मिला. वहीं 2 साल बाद ‘द गॉडफादर पार्ट II’ में वो उसी किरदार में नजर आए. ‘द गॉडफादर’ से पहले रॉबर्ट डुवैल ने साल 1962 में ‘टू किल ए मॉकिंगबर्ड’ के फिल्म एडिशन में आर्थर ‘बू’ रैडली की छोटी, लेकिन जरूरी भूमिका में दिखाई दिए.
इन फिल्मों के लिए भी मिले बड़े अवॉर्ड
फिल्म ‘द गॉडफादर’ के बाद उन्हें कई रोल मिल, जिसमें वेन की अकेली ऑस्कर विनिंग प्रेजेंटेशन ‘ट्रू ग्रिट’ में जॉन वेन के साथ विलेन का किरदार, रॉबर्ट ऑल्टमैन की फिल्म ‘M*A*S*H’ में मेजर फ्रैंक बर्न्स और ‘स्टार वॉर्स’ के डायरेक्टर जॉर्ज लुकास की साल 1971 की डायस्टोपियन साई-फाई डायरेक्टिंग डेब्यू, ‘THX 1138’ में लीड रोल किया. रॉबर्ट डुवैल ने 1983 की फिल्म ‘टेंडर मर्सीज’ में एक कंट्री सिंगर का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया था. आपको बता दें ये गाना उन्होंने खुद गाया था. एक्टर ने साल 1979 में फिल्म ‘एपोकैलिप्स नाउ’ में लेफ्टिनेंट कर्नल किलगोर का रोल किया था, जिसके लिए उन्हें एकेडमी अवॉर्ड नॉमिनेशन भी मिला.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




