66 की उम्र में सवालों से घिरीं ये एक्ट्रेस, फिर खोल दिए पुराने राज, बिना शादी के बॉयफ्रेंड़ संग दिया बेटी को जन्म, सालों बाद बोलीं- ‘मेरे हिसाब से…’

66 की उम्र में सवालों से घिरीं ये एक्ट्रेस, फिर खोल दिए पुराने राज, बिना शादी के बॉयफ्रेंड़ संग दिया बेटी को जन्म, सालों बाद बोलीं- ‘मेरे हिसाब से…’

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा नीना गुप्ता इस समय अपनी क्राइम-थ्रिलर ड्रामा फिल्म ‘वध 2’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘वध’ का ये दूसरा भाग है, जिसमें उनके साथ एक्टर संजय मिश्रा भी नजर आए थे. वहीं इन दिनों दोनों कलाकारों के दमदार अभिनय और पर्दे पर डायलॉग की कमाल की टाइमिंग की जमकर तारीफ हो रही है. इसी बीच नीना गुप्ता ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए कई बातों को शेयर किया है. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सिंगल मदरहुड और अपनी मर्जी से लाइफ को एंजॉय करने पर 
खुलकर बात की है.

विवियन रिचर्ड्स के प्यार में थीं एक्ट्रेस 
नीना गुप्ता ने इस दौरान वेस्टइंडीज के एक्स क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने रिश्ते और बेटी होने के बाद भी दोनों के शादी ना करने पर भी बात की है. इस इंटरव्यू में नीना गुप्ता से पूछा गया कि क्या वो एक-दूसरे से प्यार करते थे? इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने अपनी मुस्कुराहट को जवाब बनाया और कहा, ‘जाकर उनसे पूछिए, हर कोई उनसे डरता है. आप सब सिर्फ मुझसे ही क्यों सवाल कर रहे हैं?’ नीना ने आगे सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘मेरे हिसाब से हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे. मगर हम थोड़े समय के लिए ही साथ में थे, लेकिन हमने जो टाइम साथ में स्पेंड किया, वो बहुत ही प्यारा था.’

नीना-विवियन ने क्यों नहीं कि शादी?
‘वध 2’ एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उनके और विवियन रिचर्ड्स के विचार उनकी शादी के बीच का रोड़ा बन गए थे. ‘हमारे विचार आपस में मेल नहीं खा रहे थे, या तो मुझे अपनी नौकरी छोड़कर वेस्टइंडीज बसना पड़ेगा, या तो उन्हें अपनी करियर बीच में ही छोड़कर इंडिया आना पड़ता, जो कि दोनों के लिए ही सही नहीं था.’ नीना ने आगे बताया कि ये कोई आसान फैसला नहीं था.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

fallback

प्यार में अंधी थीं नीना गुप्ता
नीना गुप्ता ने बेटी मसाबा को लेकर बात करते हुए कहा, बच्चा पैदा करना कोई आसान फैसला नहीं था, मगर उन्होंने अपने दिल की बात सुनी. उन्होंने कहा, ‘उस समय मैं प्यार में अंधी थी. ऐसे में दूसरों के बात कौन सुनता है? अपनी बातों पर दोबारा कौन सोचता है? अपने पेरेंट्स की बात कौन सुनता है? बच्चा पैदा करने का फैसला सिर्फ मेरा था.’ नीना ने आगे कहा, फिर उन्होंने विवियन से पूछा कि क्या उन्हें कोई प्रॉब्लम है? उन्हें कोई समस्या नहीं थी. उन्होंने बताया कि विवियन ने पब्लिक में मसाबा को एक्सेप्ट करने में कभी झिझक नहीं दिखाई.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *