50 साल के हुए अभिषेक बच्चन, पत्नी ऐश्वर्या राय ने शेयर की ऐसी फोटो, फैंस बोले- ‘ये कौन है?’

50 साल के हुए अभिषेक बच्चन, पत्नी ऐश्वर्या राय ने शेयर की ऐसी फोटो, फैंस बोले- ‘ये कौन है?’

Aishwarya Wish For Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन 5 फरवरी को अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है. बर्थडे खत्म होने से कुछ घंटे पहले पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने पति अभिषेक को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया. इस दौरान एक्ट्रेस ने अभिषेक के बचपन की फोटो शेयर की, जिसमें अभिषेक की आंखें दिख रही है, लेकिन वो भी काफी धुंधली है और पोस्ट में ऐश्वर्या ने अभिषेक को बेबी पापा कहा.

पत्नी ने ऐसे किया पति को विश
ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘हैप्पी हैप्पी 50 परसेंट बर्थडे डियरेस्ट बेबी पापा. आपको बहुत सारा प्यार, शांति, खुशी, संतोष और अच्छी हेल्थ मिले. गोल्डन रहिए और प्यार से शाइन करिए.’

सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे रिएक्शन 
सोशल मीडिया पर जैसी ही पोस्ट वायरल हुआ तो फैंस के रिएक्शन सामने आने लगे. एक फैन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा ‘ये कौन है भाई, बस आंखें?’ दूसरे फैन ने लिखा ‘मैम गलती से आपने सिर्फ आधी ही फोटो शेयर की. ध्यान से देखिए.’ तीसरे फैन ने लिखा ‘परफेक्ट कपल. सच्चा प्यार ऐसा ही होता है और आप दोनों हमेशा साथ रहें.’ इसी तरह फैंस जमकर सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय की इस पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

साल 2007 में की थी शादी 
बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दोनों एक दूसरे के प्यार में फिल्म ‘गुरु’ के दौरान पड़े थे. साल 2007 में दोनों ने धूमधाम से शादी की थी. उनकी शादी में इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े सितारें शामिल हुए थे. साल 2011 में दोनों ने अपनी बेटी आराध्या का वेलकम किया था. अक्सर ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बने रहते हैं.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *