5 साल पुरानी 9 एपिसोड वाली धांसू सीरीज, यूट्यूब पर बोटेरे 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज, IMDb रेटिंग भी है 8.8, अब OTT पर रिलीज होगा दूसरा सीजन

5 साल पुरानी 9 एपिसोड वाली धांसू सीरीज, यूट्यूब पर बोटेरे 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज, IMDb रेटिंग भी है 8.8, अब OTT पर रिलीज होगा दूसरा सीजन

Biggest Blockbuster Series: भारत के सबसे बड़े डिजिटल क्रिएटर भुवन बाम एक बार फिर अपनी ऑन-स्क्रीन फैमिली के साथ दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं. 2021 में आई उनकी सबसे बेहतरीन सीरीज ‘ढिंढोरा’ के सीजन 2 की तैयारी पूरी है और इस बार कहानी में सबसे ज्यादा हलचल मचाएंगे टिटू मामा. उनका अंदाज हमेशा की तरह अजीब, मजेदार और बिना सोचे-समझे फैसलों से भरा होगा. कभी गर्व, कभी घबराहट और कभी बवाल, सब कुछ एक साथ देखने को मिलेगा, जिसको लेकर फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

अब टिटू मामा हीरो बनेंगे या फिर सबके लिए मुसीबत, ये देखना दिलचस्प होगा और फैंस भी बेसब्री से इसके यूट्यूब पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने का इंतजार कर रहे हैं. ‘ढिंढोरा’ का सीजन 2 इस बार एक बड़े बदलाव के साथ आ रहा है. पहले ये सीरीज यूट्यूब पर रिलीज हुई थी, लेकिन अब इसे खास तौर पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा. ये शो के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है. डिजिटल दुनिया से निकलकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक पहुंचना भुवन बाम और उनकी टीम के लिए एक नई शुरुआत है.

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी ‘ढिंढोरा 2’

इस ऐलान के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है और सभी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. भुवन बाम ने ‘ढिंढोरा 2’ का ऐलान अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार टीजर के साथ किया. इसमें टिटू मामा अपने फनी अवतार में नजर आए. पोस्ट के कैप्शन में भुवन ने लिखा, ‘सिल्वा लो अपना फटा पजामा, क्योंकि मिल बैठेंगे तीन यार: नेटफ्लिक्स, ढिंडोरा और टीटू मामा! ‘ढिंडोरा 2’ देखें, जल्द आ रहा है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर’. इस पोस्ट के आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. फैंस और क्रिएटर्स जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

digital products downlaod

24 साल की वो बेटी… जिसने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही माता-पिता को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, 16 साल पुरानी है ये सच्ची खूनी कहानी

‘ढिंढोरा 2’ को लेकर एक्साइटेड हैं फैंस 

यूट्यूबर निश्‍चय मल्हान उर्फ ट्रिगर्ड इंसान ने भी पोस्ट पर ‘Lessgoooo’ लिखकर खुशी जाहिर की. वहीं फैंस ने कमेंट सेक्शन में ‘भाई इंतजार नहीं हो रहा’ और ‘मुबारक हो भाई, इसके लिए बेहद एक्साइटेड हैं’ जैसे कमेंट्स लिख रहे हैं. हर तरफ सिर्फ ‘ढिंढोरा 2’ की ही चर्चा होने लगी. लोगों को खास तौर पर टिटू मामा के रोल से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि उनका किरदार हमेशा कहानी में अलग ही रंग भर देता है. इससे पहले जनवरी में भुवन बाम ने ‘ढिंढोरा 2’ को लेकर एक और हिंट दिया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की थीं.

भुवन बाम ने ‘BB Ki Vines’ से बनाई पहचान

पहली फोटो में वे लंदन में कॉफी कप पकड़े नजर आए और लिखा, ‘जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद. रिटर्न गिफ्ट के लिए स्वाइप करें’. दूसरी फोटो में ‘ढिंढोरा 2’ की स्क्रिप्ट दिखी, जिससे साफ हो गया कि नए सीजन का काम शुरू हो चुका है. भुवन बाम ने ‘BB Ki Vines’ से अपनी पहचान बनाई थी, जहां वे छोटे-छोटे कॉमेडी वीडियो बनाते थे. बाद में उन्होंने ‘ढिंढोरा’ जैसी वेब सीरीज बनाई, जिसमें परिवार, समाज और आम जिंदगी की परेशानियों को मजेदार तरीके से दिखाया गया. इस शो में भुवन कई किरदार निभाते हैं.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *