5 साल के हुए करीना कपूर के लाडले बेटे, जेह की हुई नारुतो-थीम वाली बर्थडे पार्टी, बुआ ने शेयर की इनसाइड तस्वीरें, PHOTOS

5 साल के हुए करीना कपूर के लाडले बेटे, जेह की हुई नारुतो-थीम वाली बर्थडे पार्टी, बुआ ने शेयर की इनसाइड तस्वीरें, PHOTOS

Jeh Ali Khan Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के छोटे बेटे जहांगीर उर्फ जेह आज (21 फरवरी) को 5 साल के हो गए हैं. इस मौके पर जेह के लिए नारुतो थीम वाली पार्टी होस्ट की गई. बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. जेह का 5वां जन्मदिन परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया गया. मेहमानों में शामिल उसकी बुआ सोहा अली खान ने पार्टी की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की.

सोहा अली खान ने शेयर की तस्वीरें 
इन तस्वीरों में सबसे पहले जेह बर्थडे केक के सामने बिना शर्ट के खड़े नजर आ रहे है. जेह के बर्थडे पर नारुतो-थाम वाली कुकीज से सजा बड़ा 3 टियर वाला केक आया. इस केक को जेह ने अपने हाथों से काटा. करीना और करिश्मा साइड में खड़े नजर आए, जबकि सोहा, सैफ और सबा पटौदी दूसरी तरफ खड़े दिखे. तैमूर भी जेह के साथ ठीक बगल में खड़े हुए नजर आ रहे है. दूसरी फोटो में करीना ने जेह को अपनी बाहों में लिया हुआ था और वह अपने हाथ से नारुतो कट-आउट कुकीज दिखा रहा था. हालांकि जेह के चेहरे को फोटो में दिल से ढका हुआ है. तीसरी फोटो में करीना सोहा, सबा और करीबी दोस्त नेहा धूपिया नजर आ रही हैं.

‘पलक झपकते ही 5 साल का हो गया’
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोहा ने कैप्शन में लिखा ‘पलक झपकते ही वह पांच साल का हो गया. केक काटने की तस्वीरें बहुत गड़बड़ होती है. केक दिख रहा है, लेकिन बर्थडे बॉय, उतना नहीं. हालांकि, हम उसे सुन सकते थे. इन सब के बीच बेबो एकदम कूल दिख रही है. आखिर कैसे?’

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

करीना ने किया पोस्ट पर रिएक्ट
करीना की ननद सोहा अली खान के इस पोस्ट पर करीना ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किया. तस्वीरों में करीना कपूर और सोहा अली खान की बॉन्डिंग काफी अच्छी नजर आ रही हैं. किसी का जन्मदिन हो या कोई त्योहार अक्सर दोनों साथ मिलकर सेलिब्रेट करती नजर आती हैं. वहीं करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित क्राइम-ड्रामा ‘दायरा’ में नजर आएंगी. इसमें करीना साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ दिखेंगी.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *