)
Sunil Grover Viral Video: बॉलीवुड के फेमस एक्टर और जाने-माने कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अक्सर किसी न किसी वजह से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं. एक बार फिर एक्टर अपने साधारण लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद आप भी सुनील ग्रोवर की सादगी के फैन हो जाएंगे.
वीडियो को फैंस कर रहे पसंद
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने कोई कैप्शन भी नहीं लिखा. वीडियो में सुनील ग्रोवर सड़क किनारे कपड़े धोते नजर आ रहे हैं. वीडियो में कमेंट्स में फैंस जमकर एक्टर की सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
इंस्टाग्राम खुद शेयर किया वीडियो
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को खुद शेयर किया है. वीडियो में वो सड़क किनारे एक हैंडपंप पर कपड़े धोते नजर आ रहे हैं. इस दौरान कॉमेडियन ने हल्के गुलाबी रंग की टी-शर्ट और ब्लैक कलर की स्पोर्ट्स पैंट पहनी हुई है. साइड में बाल्टी रखी हुई नजर आ रही है और वो अपने हाथों से कपड़े धोते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान कॉमेडियन हैंडपंप से खुद पानी निकालकर हाथ मुंह भी धोते नजर आ रहे हैं.
वीडियो पर लगाया 62 साल पुराना गाना
वायरल हो रहे इस वीडियो को शेयर करते हुए कुछ कैप्शन नहीं लिखा है, लेकिन इस वीडियो पर उन्होंने साल 1962 में आई फिल्म ‘बात एक रात की’ के हिट गाने ‘ना तुम हमें जानो’ को बैकग्राउंड पर लगाया है. उनकी सादगी पर हर कोई फिदा हो गया. फैंस जमकर कॉमेडियन की तारीफ कर रहे हैं. वीडियो पर सुनील ग्रोवर के फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




