46 साल में 140 फिल्में और 330 से ज्यादा गाने… 69 की उम्र में यंग एक्टर्स को कॉम्पिटिशन दे रहे ये दिग्गज सुपरस्टार, बोले- ‘मैं नहीं, वो मुझे टक्कर दे रहे…’

46 साल में 140 फिल्में और 330 से ज्यादा गाने… 69 की उम्र में यंग एक्टर्स को कॉम्पिटिशन दे रहे ये दिग्गज सुपरस्टार, बोले- ‘मैं नहीं, वो मुझे टक्कर दे रहे…’

Hindi Cinema Superstar Anil Kapoor: जी हां, आपने बिल्कुल सही समझा हम यहां 69 साल के हिंदी सिनेमा के सीनियर एक्टर अनिल कपूर की बात कर रहे हैं, जो इन दिनों अपनी अपकमिंग स्ट्रीमिंग सीरीज ‘फैंमिली बिजनेस’ (Family Business) को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने इंडस्ट्री में बढ़ती कॉम्पिटिशन पर खुलकर बात की. मंगलवार को अनिल कपूर नेटफ्लिक्स के 2026 स्लेट अनाउंसमेंट इवेंट में शामिल हुए. इस खास मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने एक्सपीरियंस शेयर किए. 

उन्होंने बताया कि नए कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए कितना एडवेंचर से भरा रहा है. इस इवेंट के दौरान अनिल कपूर ने अपने दिल की बात बयां करते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट से जुड़े कई लोग उनके पुराने दोस्त हैं. उन्होंने हंसल मेहता, विक्रम और आकाश का जिक्र करते हुए बताया कि सबके साथ काम करने का एक्सपीरियंस शानदार रहा. अनिल कपूर ने ये भी माना कि आज के यंग टैलेंट उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं, जो उन्हें और बेहतर करने के लिए इंस्पायर करता है और उनको काफी मजा भी आता है. 

यंग एक्टर्स के साथ कॉम्पिटिशन पर बोले अनिल कपूर  

अनिल कपूर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आज के यंग एक्टर्स उन्हें ‘रन फॉर मनी’ दे रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘आज की नई पीढ़ी से मुकाबला करना मुझे जवान बनाए रखता है’. उन्होंने आगे ये भी कहा कि जब वे यंग एक्टर्स के साथ काम करते हैं तो उन्हें खुद को अपडेट रखने का मौका मिलता है. उनके मुताबिक बढ़ती कॉम्पिटिशन किसी भी कलाकार के लिए फायदेमंद होती है. वहीं, अगर उनकी आने वाली सीरीज ‘फैंमिली बिजनेस’ के बारे में बात करें तो सीरीज की कहानी एक बड़े कारोबारी घराने के इर्द-गिर्द घूमती है. 

digital products downlaod

जरूरत या दिखावा…? ‘धुरंधर’ के सेट पर 3 वैनिटी वैन इस्तेमाल करते थे रणवीर सिंह, बाकी स्टारकास्ट के पास थी सिर्फ 1

‘फैंमिली बिजनेस’ सीरीज की कहानी 

कहानी में एक अरबपति अपने उत्तराधिकारी के तौर पर एक यंग बिजनेसमैन को चुनता है. लेकिन कुछ समय बाद हालात ऐसे बनते हैं कि उस उत्तराधिकारी को अचानक कंपनी से बाहर कर दिया जाता है. इसके बाद सत्ता और कंट्रोल की लड़ाई शुरू होती है, जो कहानी को और दिलचस्प बना देती है. कहानी में आगे दिखाया गया है कि निकाला गया उत्तराधिकारी अपनी हार मानने को तैयार नहीं होता. वो दोबारा ताकत हासिल करने की कोशिश करता है और ये जंग एक कॉरपोरेट वॉर में बदल जाती है. इस दौरान पुराने राज सामने आते हैं. 

जल्द नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी ‘फैंमिली बिजनेस’

रिश्ते टूटते हैं और एक रेप्यूटेड बिजनेस फैमिली बिखरने के कगार पर पहुंच जाती है. सीरीज में पावर, विरासत और परिवार के बीच टकराव को गहराई से दिखाया गया है. सीरीज की टीम का कहना है कि ये सीरीज उन रिश्तों को दिखाती है जो हर बड़े बिजनेस घराने में होते हैं. टीम के मुताबिक ये कहानी विरासत, उम्मीदों और टकराते सपनों की है. मेकर्स ने बताया कि दर्शकों को इस अनदेखी दुनिया की झलक ‘नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स’ के जरिए मिलेगी. ‘फैंमिली बिजनेस’ जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *