)
Kalpana Iyer Experience With Vinod Khanna: हम बात कर रहे हैं 45 साल पुराने सुपरहिट पार्टी सॉन्ग ‘रांबा हो’ को अपनी आवाज देने वाली और ‘रांबा हो’ गर्ल के नाम से मशहूर हुईं सिगर कल्पना अय्यर की, जिन्होंने हाल ही में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना को याद किया. इस दौरार उन्होंने 1981 में आई फिल्म ‘कुदरत’ में उनके साथ काम करने के एक्सपीरियंस को ताजा किया. बातचीत के दौरान कल्पना ने बताया कि विनोद खन्ना न सिर्फ बड़े स्टार थे, बल्कि बेहद अच्छे इंसान भी थे.
उनके साथ बिताए पल आज भी उनके लिए खास यादों की तरह हैं. जब कल्पना से पूछा गया कि वे विनोद खन्ना को किस तरह याद करती हैं? तो उन्होंने एक शब्द में उन्हें ‘असली हीरा’ बताया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे ‘अद्भुत इंसान, क्लासिक और एलिगेंट’ थे. कल्पना के मुताबिक इंडस्ट्री में उनकी चाल सबसे अलग और शालीन थी. जब वे किसी कमरे में एंट्री करते थे, तो हर किसी की नजर खुद-ब-खुद उनकी तरफ चली जाती थी. कल्पना ने बताया कि विनोद हमेशा मुस्कुराते रहते थे.
विन्नोद खन्ना को याद करती हैं सिंगर
उन्होंने कहा, ‘वे हमेशा विनम्र, सौम्य, हमेशा एक दिल को सुकून देने वाली मुस्कान के साथ रहते थे’. कल्पना ने कभी उन्हें गुस्से में नहीं देखा. उनका कहना है कि वे सभी के साथ सम्मान से पेश आते थे और उनकी यही बात उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाती थी. उन्होंने ये भी साझा किया कि ‘कुदरत’ के अलावा वे उन्हें निजी तौर पर भी लंबे समय से जानती थीं. रोज मुलाकात नहीं होती थी, लेकिन जब भी मिलते, वे बेहद आदर से बात करते थे. कल्पना ने कहा, ‘कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनका वैल्यू सिस्टम कमाल का होता है और विनोद साहब उनमें से एक थे’.
अक्षय खन्ना में दिखती है पिता की झलक- सिंगर
उनके लिए विनोद खन्ना हमेशा एक प्यारी और यादगार स्मृति रहेंगे. कल्पना अय्यर ने ये भी कहा कि उन्हें खुशी होती है जब वे विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना को देखती हैं. उनके मुताबिक, अक्षय ने अपने पिता की मुस्कान विरासत में पाई है. ये देखकर उन्हें पुराने दिन याद आ जाते हैं. विनोद खन्ना की शख्सियत और उनकी सादगी आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है. फिल्म ‘कुदरत’ का निर्देशन चेतन आनंद ने किया था. इस फिल्म में राजेश खन्ना, हेमा मालिनी, राज कुमार और प्रिया राजवंश जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.
आज भी इस फिल्म को किया जाता है याद
मेनबूब स्टूडियो और आर.के. स्टूडियो के बैनर तले बनी इस फिल्म का संगीत आर. डी. बर्मन ने तैयार किया था, जिसे आज भी याद किया जाता है. बता दें, इस फिल्म में टोटल 8 गाने थे. फिल्म का बजट लगभग 1 करोड़ था और इसने भारत में 1.75 करोड़ नेट (3.50 करोड़ ग्रॉस) कलेक्शन किया था. आज भी इस फिल्म को यूट्यूब पर देखा जाता है और गानों को खूब सुना जाता है.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




