43 साल की हसीना…झेला कास्टिंग काउच का दर्द; फिल्मों से दूर, फिर भी कमा रहीं मोटा पैसा

43 साल की हसीना…झेला कास्टिंग काउच का दर्द; फिल्मों से दूर, फिर भी कमा रहीं मोटा पैसा

बॉलीवुड की चकाचौंध किसी को भी अपनी तरफ खींच लेती है, और यही कारण है कि अभिनेत्री बनने का सपना लिए कई लड़कियां और मॉडल बी-टाउन में कदम रखती हैं. कुछ अभिनेत्रियों की फिल्में पर्दे पर छा जाती हैं, तो कुछ चुनिंदा फिल्मों में काम करने के बाद एक्टिंग से दूरी बना लेती हैं. ऐसी ही एक सिंगर और अभिनेत्री सोफी चौधरी हैं, जो आज फिल्मों से दूर हैं लेकिन फिर भी फिल्मों से ज्यादा पैसा कमा रही हैं.

8 फरवरी को जन्मी सोफी चौधरी बचपन से ही मल्टीटैलेंटेड रही हैं. उनका जन्म मैनचेस्टर, इंग्लैंड में हुआ था, जहां उनके पिता ने इटली की एक्ट्रेस अभिनेत्री सोफिया लॉरेन से प्रभावित होकर बेटी का नाम सोफी रखा था. सोफी को बचपन से ही सिंगिंग से प्यार था और उनकी आवाज की प्रतिभा को 12 साल की उम्र में ही पहचान मिल गई थी.

हो चुकी है कास्टिंग काउच की शिकार

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई करने वाली सोफी के म्यूजिक करियर को पहला ब्रेक संगीत निर्देशक बिद्दू अप्पैया ने दिया और उन्होंने अलीशा चिनॉय जैसी सिंगर्स के साथ काम किया. पॉप म्यूजिक को अपनी आत्मा मानने वाली सोफी साल 2000 में इंटरनेशनल पॉप बैंड संसारा का हिस्सा रहीं और कई स्टेज परफॉर्मेंस दिए, लेकिन यहां वे ज्यादा समय तक काम नहीं कर पाईं, जिसके बाद उन्होंने खुद के सिंगल एल्बम गाने और फीचर करने का फैसला लिया. सोफी ने 90 के दशक के गाने ‘सजन में नाचूंगी’ को रीमेक किया. ये गाना खूब पसंद किया गया क्योंकि गाने में पुराने लिरिक्स के साथ पॉप म्यूजिक का तड़का लगाया गया था.

अपने एक इंटरव्यू में सोफी ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें कास्टिंग काउच जैसी गंदी सच्चाई का सामना करना पड़ा था. जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब उन्हें कई बार ऐसे लोगों से मिलना पड़ा था, जो काम के बदले में गंदी डिमांड्स रखते थे.सोफी ने अपनी बातचीत में आगे बताया, कि उस वक्त वो काफी यंग थीं, और इंडस्ट्री की इन गंदी बातों से अंजान भी थीं, उन्होंने कहा, “मैं कई लोगों से मिली थी, कुछ अच्छे लोग थे, जिन्होंने मुझे सही सलाह दी, लेकिन कुछ ऐसे भी लोग थे, जिनकी बातें सुनकर मैं अनकंफर्टेबल हो जाती थी.

fallback

एक्टिंग छोड़ सिंगिंग को बनाया अपना करियर

इसके बाद उन्होंने ‘सोफी एंड डॉक्टर लव’, ‘बेबी लव’, ‘एक परदेसी मेरा दिल ले गया’, और ‘साउंड ऑफ सोफी’ जैसे एल्बम रिलीज किए. उन्होंने बप्‍पी लहिरी और ऋषि रिच जैसे सिंगर्स के साथ काम किया. म्यूजिक की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्होंने रियलिटी शोज को भी होस्ट किया और वहीं से उनके लिए फिल्मों के रास्ते आसानी से खुल गए.

अभिनेत्री ने ‘शादी नंबर 1’, ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’, ‘हे बेबी’ और ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा’ में काम किया. हालांकि फिल्मों में सोफी को पहचान तो मिली लेकिन वे लीड एक्ट्रेस बनने से चूक गईं. आज भी सोफी अपने एल्बम सॉन्ग की वजह से बहुत पॉपुलर हैं. उनके कई गाने बैक-टू-बैक रिलीज हो रहे हैं और वे अरबपतियों की शादी और फंक्शन भी होस्ट करती हैं.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *