400 करोड़ में बनी फ्लॉप वो हॉरर कॉमेडी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर रही नाकाम, अब इस दिन ओटीटी पर हो रही रिलीज

400 करोड़ में बनी फ्लॉप वो हॉरर कॉमेडी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर रही नाकाम, अब इस दिन ओटीटी पर हो रही रिलीज

The Raja Saab OTT Release: साउथ सुपरस्टार प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन मारुति ने किया था और ये फिल्म प्रभास के फैंस को इंप्रेस करने में नाकाम साबित हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म खास कमाई नहीं कर पाई. अब मेकर्स ने फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम करने का फैसला किया है.

हाल ही में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है, जो दुनियाभर में नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि आप प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ को कब और कहां देख पाएंगे.

यहां देख पाएंगे दर्शक फिल्म 
प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ को मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम करने का फैसला किया है. इस फिल्म को ओटीटी पर दर्शक 6 फरवरी से घर बैठे देख पाएंगे. फिल्म को मारुति ने निर्देशित किया है और प्रभास फिल्म में लीड रोल में हैं. सुपरस्टार प्रभास ने इस फिल्म के साथ हॉरर ट्विस्ट के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में वापसी की थी. ट्रेलर और बड़ी स्टार पावर होने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये फिल्म प्रभास के करियर की सबसे बड़ी कमर्शियल फ्लॉप फिल्मों में से एक बन गई है.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

मेकर्स को लगा करोड़ों का चूना  
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास की ‘द राजा साब’ को बनाने में मेकर्स ने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे लगाए थे. बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही फिल्म की कमाई में उछाल देखने को नहीं मिला था. इस फिल्म के फ्लॉप के बाद मेकर्स को काफी भारी नुकसान झेलना पड़ा था. फिल्म में सुपरस्टार प्रभास के साथ संजय दत्त, जरीन वहाब, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार जैसे सितारे नजर आए थे.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *