35 साल का फेमस सिंगर, टूट-फूट गया था पूरा चेहरा, लगे 45 टांके, सर्जरी के लिए लिया था ₹5 लाख का लोन, दर्दभरा खुलासा

35 साल का फेमस सिंगर, टूट-फूट गया था पूरा चेहरा, लगे 45 टांके, सर्जरी के लिए लिया था ₹5 लाख का लोन, दर्दभरा खुलासा

Amaal Mallik Face Surgery: सलमान खान के फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में नजर आ चुके फेमस सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक अपनी सिंगिंग के लिए हमेशा मशहूर रहते हैं. हालांकि बीते कुछ समय से वह सुर्खियों में बने हुए हैं और अब एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि उनके चेहरे पर एक बार 45 टांके लगे थे. उनकी दाहिनी खोपड़ी टूट गई थी. जिसकी सर्जरी के लिए उन्हें 5 लाख रुपये का लोन लेना पड़ा था. सिंगर ने बताया कि उनको अपने शरीर पर ध्यान देना है.

सिंगर अमाल मलिक ने हाल ही में ‘पिंकविला’ के संग बातचीत के दौरान बताया कि ‘मेरी सर्जरी नहीं हुई है, लेकिन मुझे 45 टांके लग चुके हैं. मेरा दाहिना कंधा डिसलोकेट हो गया था और बाएं हाथ में फ्रैक्चर आ गया था. नाक भू टूट गई थी. दाहिनी तरफ की खोपड़ी तक टूट गई थी. सब कुछ है लेकिन में टर्मिनेटर जैसा हूं. मैं हर बार सही होता हूं और डम-डम-डम जैसी आवाज में कहता हूं कि आज काम करेंगे. ये सबके साथ म्यूजिक अलग से है.’ सिंगर ने बताया हमेशा दिमाग का ही खेल होता है कि नहीं कर लेगें. लेकिन अब मुझे धीरे-धीरे फिक्स करना है और इस पर काम करना है. कुछ अच्छी चीजें भी हैं, जैसे कि टेक्नोलॉजी और साइंस भी तरक्की कर रहे हैं.

चेहरे की सर्जरी के लिए लिया 5 लाख का लोन
अमाल मलिक ने बताया कि उन्हें अपने चेहरे की सर्जरी के लिए 5 लाख रुपये का लोन लेना पड़ा था. यह हादसा उस वक्त हुआ था जब वे 12वीं के एग्जाम दे रहे थे. सिंगर ने कहा कि ‘मेरा चेहरा पूरा टूट-फूट गया था, लेकिन फिर भी मैंने 3-4 घंटे तक आंखे खुली रखी और एक डिवाइस की मदद से पेपर लिखा. ये सब बहुत जल्दी-जल्दी हुआ था, लेकिन मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं.’

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

‘पहले पैसे नहीं थे और अब समय’
सिंगर ने आगे बताया कि लंबे समय से घुटने की गंभीर चोट से भी परेशान है. अमाल ने बताया कि ‘मेरे पास कुछ अच्छे घुटने में पहनने वाले ब्रेसेस हैं. जब मैं शो में परफॉर्म करता हूं तो पहनता हूं. नहीं तो मेरा पूरा घुटना घूम जाएगा और बाहर निकल जाएगा. जब मैं फिनाले की परफॉर्मेंस कर रहा था तो उस दौरान भी ऐसा हुआ था. आपने देखा होगा तो याद होगा ग्रैंड फिनाले में एक शॉट था. मुझे जाना था और घूमना था. इसके बाद कुर्सी पर बैठना था. जब मैं घूमा तो मेरे घुटने लटकने लगे थे. ये सब शारीरिक चीजें है, जिनको मुझे सही करना है. लेकिन मैंने लंबे समय से ये सब नहीं किया. तब पैसे नहीं थे और अब टाइम नहीं है. मैं कैसे समझाऊं, सर्जरी बहुत महंगी थी.’

अमाल मलिक ने आगे बताया कि ‘मैं अब ये सब ठीक करने की कोशिश कर रहा हूं. आपको पता होना चाहिए कि क्या दिक्कत है. अभी मुझे समस्या पता है. खुद को वक्त देना है. कुध की हेल्थ पर ध्यान देना है और बाकी गाना तो है ही. मेरे ख्याल से मैं 5 की उम्र से जंग लड़ रहा हूं. आपको आराम भी करना चाहिए.’

रुक जाती है 15-20 मिनट के लिए सांस
गौरतलब है कि साल 2017 में अमाल मलिक प्रयागराज में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में थे, उन्हें वहां बाएं घुटने में चोट लग गई थी. जिसकी सिंगर को सर्जरी करवानी थी, लेकिन काम के वजह से वह टलती रही और आज तक उससे उनको दिक्कत है. उन्होंने बिग बॉस 19 में बताया था कि वह स्लीप एपनिया से ग्रसित हैं. सोते समय उनकी सांस करीब 15 से 20 मिनट के लिए रुक जाती है, जिसके कारण उन्हें मशीन की मदद से सोना पड़ता है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *