)
Main Hoon Na 2: 22 साल पुरानी शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’ (Main Hoon Na 2) का जादू अभी भी लोगों के दिलों में बरकरार है. कोहरे में किंग खान की धांसू एंट्री और सुष्मिता का वो लहराता साड़ी का पल्लू…सभी कुछ इस फिल्म का ऐसा है जो शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है. इस पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वेल को लेकर एक बार फिर से फराह खान बड़े पर्दे पर आने वाली है. कहा तो ये भी जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल होगा.
डबल रोल में होंगे शाहरुख
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फराह खान फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है और शाहरुख के डबल रोल की प्लानिंग कर रही है. ये दोनों किरदार एक दूसरे से एकदम अलग होंगे. इस फिल्म की थीम थ्रेट से कनेक्टेड होगी. जिसमें कॉमेडी और एक्शन का बैलेंस रखा जाएगा.कहा जा रहा है कि फिल्म का कोर आइडिया शाहरुख खान का खुद का है.रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख फिल्म का पूरा नैरेशन किंग की रिलीज के बाद सुनेंगे. इसके बाद कोई फैसला लेंगे.
फैंस हुए खुश
इस खबर के आते ही फैंस खुश हो गए हैं. एक फैन ने लिखा- ‘अगर ये सच में हो रहा है तो मैं बहुत खुश हूं. किंग के बाद शाहरुख खान की अगली फिल्म फराह के साथ होगी.’ वहीं एक और रेडिट यूजर ने लिखा- ‘इसे सीक्वेल के नाम पर सेल मत करो.’
गोविंदा की बीवी सुनीता का मास्टरस्ट्रोक, एकता कपूर की फिल्म से करेंगी डेब्यू! साइन की पहली मूवी
2004 में आई थी मूवी
‘मैं हू ना’ फिल्म साल 2004 में थिएटर में आई थी. इस फिल्म की कहानी से लेकर इसके गाने तक सभी कुछ दर्शकों को खूब रास आया था.इस मूवी का डायरेक्शन फराह खान ने किया था. 25 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने वर्ल्डवाइड करीबन 84 करोड़ का कलेक्शन किया था.इस फिल्म में किंग खान के अलावा सुष्मिता सेन, अमृता राव और जायद खान थे.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




