2026 की दूसरी मोस्ट अवेटेड एक्शन से भरपूर फिल्म… जो सिनेमाघरों में नहीं सीधा OTT पर देगी दस्तक, 240 से ज्यादा देशों होगी स्ट्रीम, देखना न भूलें

2026 की दूसरी मोस्ट अवेटेड एक्शन से भरपूर फिल्म… जो सिनेमाघरों में नहीं सीधा OTT पर देगी दस्तक, 240 से ज्यादा देशों होगी स्ट्रीम, देखना न भूलें

2026 Most Awaited Action Drama Film Subedaar: भारत में दर्शकों के पसंदीदा ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने अपनी नई प्राइम ऑरिजिनल फिल्म ‘सूबेदार’ के वर्ल्डवाइड प्रीमियर का ऐलान कर दिया है. ये एक्शन-ड्रामा फिल्म 5 मार्च को रिलीज होगी. इसे सुरेश त्रिवेणी ने निर्देशित किया है, जो इससे पहले ‘तुम्हारी सुलु’, ‘जलसा’ और ‘दलदल’ जैसी शानदार फिल्में बना चुके हैं. फिल्म को विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.

‘सूबेदार’ ओपनिंग इमेज फिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले बनी है. फिल्म की कहानी सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखी है. इसमें अनिल कपूर और राधिका मदान लीड रोल में नजर आएंगे. उनके साथ सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैजल मलिक और मोना सिंह जैसे शानदार कलाकारों की टोली भी अहम किरदारों में नजर आएंगी. ये फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी 240 से ज्यादा देशों में रिलीज होगी.

एक रिटायर्ड फौजी की इमोशनल-एक्शन से भरी कहानी 

फिल्म की कहानी एक रिटायर्ड फौजी अर्जुन मौर्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बदलते समाज में अपने सिद्धांतों के साथ खड़े रहने की कोशिश करता है. उसने पूरी जिंदगी अनुशासन और ईमानदारी के सहारे बिताई है, लेकिन अब उन्हीं मूल्यों पर सवाल उठने लगे हैं. इसी संघर्ष के बीच वो अपने परिवार को संभालने और रिश्तों को जोड़ने की कोशिश करता है. कहानी भावनाओं और एक्शन का संतुलित मेल पेश करती है. अनिल कपूर ने सूबेदार अर्जुन मौर्या के किरदार में दमदार अभिनय किया है. 

digital products downlaod

अमिताभ बच्चन की वो मेगा ब्लॉकबस्टर… जिसका एक डायलॉग 38 साल पहले रातों-रात बन गया आइकॉनिक, जिसे बोलने में आज भी गलती करते हैं लोग

बाप-बेटी के बीच का इमोशनल रिश्ता 

वो फिल्म में अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ डटकर लड़ते दिखाई देंगे. साथ ही एक पिता के तौर पर अपनी बेटी के साथ उनके रिश्ते को भी सेंसिटिव तरीके से दिखाया गया है. फिल्म में देश सेवा, सम्मान और आत्मसम्मान जैसी बातों को गंभीरता से पेश किया गया है. दर्शकों को इसमें एक्शन के साथ मजबूत भावनात्मक कहानी भी देखने को मिलेगी. प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और ऑरिजिनल्स के हेड निखिल मधोक ने कहा, ‘सूबेदार सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि ये पिता और बेटी के रिश्ते की कहानी भी है’. 

5 मार्च को दुनियाभर में होगी स्ट्रीम

उन्होंने आगे कहा, ‘अनिल कपूर का अभिनय दर्शकों को जरूर प्रभावित करेगा. पूरी टीम के साथ काम करना हमारे लिए गर्व की बात है. हमें 5 मार्च का इंतजार है, जब दर्शक इसे प्राइम वीडियो पर देखेंगे’. बता दें, फिल्म के प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा ने कहा, ‘सूबेदार एक खास फिल्म है, जिसमें देश सेवा और बलिदान की भावना को बड़े स्तर पर दिखाया गया है. ये किरदार अलग है और दर्शकों को नया अनुभव देगा. कहानी में एक्शन के साथ रिश्तों की गहराई भी है. हमें खुशी है कि 5 मार्च को भारत और दुनिया भर के लोग इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे’. 

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *