)
Harshvardhan Rane: ‘सनम तेरी कसम’ से डेब्यू करने वाले हर्षवर्धन राणे की फिल्म पहली बार कमाल दिखाने में असफल रहे. मगर, री-रिलीज पर इसका जादू बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला. वहीं, ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ भी दर्शकों को इंप्रेस कर गई. क्या आप जानते हैं कि इन दोनों ही फिल्मों के लिए हर्षवर्धन मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे?
रि-रिलीज में हुई हिट
‘सनम तेरी कसम’ में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकैन नजर आई थीं. यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी. हर्षवर्धन राणे ने हाल ही में बताया कि उनकी दो सबसे चर्चित फिल्में ‘सनम तेरी कसम’ और ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ में वो मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे.दोनों फिल्मों के मुख्य रोल पहले किसी और को ऑफर किए गए थे, लेकिन बाद में उन्हें चुना गया.
किसी और के पास था रोल
एक्टर ने कहा-‘दोनों फिल्मों में मैं फर्स्ट चॉइस नहीं था. ‘सनम तेरी कसम’ का रोल किसी और के पास था और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी किसी और को ऑफर हो चुकी थी. ‘सनम तेरी कसम’ फिल्म रिलीज होने के तीसरे दिन ही निर्देशक मिलाप मिलन जावेरी का मैसेज आया था. फिल्म 5 फरवरी 2016 को रिलीज हुई थी और 7 फरवरी को मिलाप सर ने कॉन्टेक्ट किया और मिलने को कहा.जब उन्होंने ये कहानी मुझे सुनाने की बात कही तो मैंने कहा कि सर, मैं तो ऑलरेडी आपके काम को पसंद करता हूं और मुझे आपके साथ काम करना है.’
इस वजह से किया काम
हर्षवर्धन ने कहा कि मिलाप सर का विजन उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित करता है. वह मास ऑडियंस के लिए फिल्में बनाते हैं और उनकी कहानियां आम लोगों के दिलों तक पहुंचती हैं. दोनों फिल्मों में काम करके उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला.मिलाप सर की फिल्में टियर-2 और टियर-3 शहरों की मास ऑडियंस के लिए बनती हैं. वह हमेशा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इमोशनल कहानियां पहुंचाना चाहते हैं. मुझे ऐसे डायरेक्टर पसंद हैं जो मास ऑडियंस तक बात पहुंचाएं, न कि सिर्फ चुनिंदा दर्शकों के लिए फिल्म बनाएं. यही वजह थी कि मैंने मिलाप सर के साथ काम किया.’
की छप्परफाड़ कमाई
वहीं, ‘सनम तेरी कसम’ को लेकर बताया- ‘मैंने ऑडिशन दिया था. मेकर्स ने उनका ऑडिशन देखा और एक घंटे बाद उन्हें दोबारा ऑडिशन देने को कहा. दूसरी बार सीन करने पर डायरेक्टर इमोशनल हो गए. जबकि, यह फिल्म दूसरे एक्टर को ऑफर हो चुकी थी. मैं समझ गया था कि उन्हें मेरा काम पसंद आया. ‘सनम तेरी कसम’ का निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने मिलकर किया, जो बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत में कमजोर रही, लेकिन बाद में री-रिलीज से सुपरहिट हो गई. साल 2025 में इसकी री-रिलीज ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया. दर्शकों को हर्षवर्धन और मावरा की जोड़ी बेहद पसंद आई और लोगों ने इतना प्यार दिया कि फिल्म 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही.’
‘एक दीवाने की दीवानियत’ साल 2025 में आई थी, जिसे मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में हर्षवर्धन का इंटेंस और इमोशनल रोल दर्शकों को बेहद पसंद आया. फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया और हर्षवर्धन की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हुई.
इनपुट- एजेंसी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




