)
Kangana Ranaut Flirting With Akshaye Khanna: इन दिनों पॉलिटिक्स में बिजी बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं. वे जो भी कहती हैं, सुर्खियों में आ जाता है. इन दिनों कंगना का एक पुराना इंटरव्यू वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ये वीडियो करण जौहर के चैट शो का है, जहां कंगना ने अक्षय खन्ना से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया था. इस इंटरव्यू में कंगना ने बताया था कि उन्होंने एक बार अक्षय खन्ना के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की थी.
ये वाकया उस वक्त का है, जब कंगना रनौत करण जौहर के शो में अनिल कपूर और संजय दत्त के साथ पहुंची थीं. शो के दौरान मस्ती भरे माहौल में कंगना ने अपने दिल की बात शेयर की. उन्होंने बताया कि वे अक्षय खन्ना से बातचीत करना चाहती थीं और इसके लिए उन्होंने खुद पहल भी की. कंगना के मुताबिक, उन्होंने पहले उनसे नॉर्मल बात करने की कोशिश की और फिर थोड़ा फ्लर्ट भी किया, लेकिन सामने से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला. उनकी इस बात को सुनने ते बाद वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे.
अक्षय खन्ना संग फ्लर्ट कर रही थीं कंगना रनौत
दरअसल, करण जौहर ने कंगना से पूछा, ‘क्या कभी ऐसा हुआ है कि उन्होंने किसी के साथ फ्लर्ट किया हो और सामने वाले ने कोई रिस्पॉन्स न दिया हो?’. इस पर कंगना ने बिना झिझक अक्षय खन्ना का नाम लिया. उनका जवाब सुनते ही सेट पर मौजूद करण जौहर, अनिल कपूर और संजय दत्त जोर-जोर से हंसने लगे. माहौल काफी मजेदार हो गया. कंगना ने पूरा किस्सा भी सुनाया. कंगना ने बताया कि उन्होंने अक्षय से कई बार बात करने की कोशिश की, लेकिन वे किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते.
दोनों 16 साल पहले साथ किया था काम
कंगना का कहना था कि अक्षय बहुत शांत स्वभाव के हैं और वे आमतौर पर किसी से घुलते-मिलते नहीं हैं. इसके बाद कंगना ने अनिल कपूर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अक्षय उनसे जरूर बात करते हैं. इस पर अनिल कपूर ने हंसते हुए कहा कि अक्षय उनके छोटे भाई जैसे हैं. बता दें, कंगना रनौत और अक्षय खन्ना ने 2010 में आई कॉमेडी फिल्म ‘नो प्रॉब्लम’ में साथ काम किया था. फिल्म के दौरान दोनों की अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी, लेकिन अक्षय का शांत और रिजर्व नेचर हमेशा चर्चा का विषय रहा है.
कंगना रनौत और अक्षय खन्ना का वर्कफ्रंट
यही वजह है कि कंगना का ये किस्सा आज भी लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है. सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत को आखिरी बार फिल्म ‘इमरजेंसी’ में देखा गया था. वहीं, अक्षय खन्ना पिछली बार फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आए थे. इसके अलावा अक्षय जल्द ही सनी देओल के साथ फिल्म ‘इक्का’ में दिखाई देंगे. इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और अक्षय को एक बार फिर दमदार रोल में देखने का इंतजार कर रहे हैं.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




