16 ऑस्कर नॉमिनेशन वाली ‘सिनर्स’ भी है अनुराग कश्यप के आगे फेल? ‘निशांची’ को लेकर बोले- ‘हमारा काम उससे बेहतर…’

16 ऑस्कर नॉमिनेशन वाली ‘सिनर्स’ भी है अनुराग कश्यप के आगे फेल? ‘निशांची’ को लेकर बोले- ‘हमारा काम उससे बेहतर…’

Anurag Kashyap Film Nishaanchi: अनुराग कश्यप ने फिल्म ‘निशांची’ (Nishaanchi) से एक बार फिर डायरेक्शन की दुनिया में अपने पुराने अंदाज में वापसी की है. ये फिल्म उसी डार्क और मोरल कंफ्यूजन से भरी क्राइम दुनिया को दिखाती है, जिसके लिए वे जाने जाते हैं. इस फिल्म से आशीर्व थैकरे ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है. खास बात ये है कि उन्होंने इस फिल्म में डबल रोल प्ले किया है. कहानी और प्रेजेंटेशन दोनों ही दर्शकों को अलग एक्सपीरियंस देने की कोशिश करती हैं.

हाल ही में एक बातचीत के दौरान अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्म के VFX की तुलना ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म ‘सिनर्स’ (Sinners) से की. उन्होंने कहा कि साउथ में फिल्म बनाने का नया तरीका तेजी से बढ़ रहा है. उनके मुताबिक, ‘वे शूट करते हैं और वहीं एडिट भी कर लेते हैं. एक दिन में एक सीन शूट करते हैं, शॉट्स में नहीं बांटते’. इस काम करने के तरीके को उन्होंने काफी दिलचस्प बताया. उन्होंने आगे कहा, ‘‘निशांची’ के दोनों हिस्सों में स्पेशल इफेक्ट्स और डबल रोल पर हमने बहुत मेहनत की’.

VFX को बताया ‘सिनर्स’ से बेहतर

उन्होंने आगे कहा, ‘जिस तरह सिल्वेस्टर और रेड चिलीज ने काम किया है, उस पर मुझे गर्व है. मैं गर्व से कह सकता हूं कि हमारा काम ‘सिनर्स’ से बेहतर है’. उन्होंने ये भी बताया कि दोनों किरदारों की शूटिंग दो महीने के अंतर से हुई, ताकि वे सच में अलग इंसान लगें. फिल्म में वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे शानदार कलाकारों की टोली नजर आ रही है. इसे अजय राय और रंजन सिंह ने जार पिक्चर्स के बैनर तले, फ्लिप फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है.

20 की उम्र में हुई एक्ट्रेस की मौत, 24 साल से कोर्ट में चल रहा केस, गला घोटा या दिया गया जहर… अब जाकर सुलझी गुत्थी

फिल्म में दिखती दो भाइयों की कहानी 

कहानी को अनुराग कश्यप ने प्रसून मिश्रा और रंजन चंदेल के साथ मिलकर लिखा है. फिल्म जुड़वा भाइयों की कहानी दिखती है. कहानी में बब्लू और डब्लू नाम के दो भाई हैं, जिनका किरदार आशीर्व थैकरे ने निभाया है. दोनों की जिंदगी अलग रास्तों पर चली जाती है और यहीं से शुरू होती है अपराध, प्यार और बदले की उलझी हुई दास्तान. फिल्म में रिश्तों की जटिलता और हालातों का दबाव साफ नजर आता है. यही वजह है कि कहानी सिर्फ क्राइम नहीं, बल्कि भावनाओं को भी छूती है.

fallback

‘सिनर्स’ को ऑस्कर में मिले 16 नॉमिनेशन

वहीं, दूसरी तरफ रयान कूगलर की फिल्म ‘सिनर्स’ ने 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) में 16 नॉमिनेशन हासिल कर नया रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट स्क्रीनप्ले जैसी बड़ी कैटेगरी में जगह मिली है. माइकल बी जॉर्डन को भी पहला ऑस्कर नॉमिनेशन मिला है. अवॉर्ड इवेंट 15 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में होगा. इसे एबीसी और हुलु पर लाइव दिखाया जाएगा. इस बार होस्ट के रूप में कॉनन ओ ब्रायन नजर आएंगे.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *