)
Shah Rukh Khan Movie: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की साल 2011 में आई फिल्म ‘रावण’ को हर किसी ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म के VFX ने हर किसी का दिल जीत लिया था. इसमें करीना कपूर और अर्जुन रामपाल भी नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. 15 सालों बाद आज भी इस फिल्म के VFX को याद किया जाता है. डायरेक्टर अनुभव सिन्हा से अक्सर इस फिल्म के सीक्वल को लेकर सवाल किया जाता है. अब हाल ही में एक्टर ने फिल्म को लेकर बात की.
‘मैं भी ‘रावण 2′ बनाना चाहता’
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि ‘मैं भी ‘रावण 2’ बनाना चाहता हूं. शाहरुख ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वे भी इस फिल्म को करना चाहते हैं. लेकिन ‘रावण’ को बनाने में 2-3 साल लग जाएंगे. जो काफी लंबा समय है. उसके बाद मैं सोचूंगा कि मैं अपनी जिंदगी के तीन साल कब देना चाहता हूं और क्या उस समय शाहरुख भी फ्री होंगे. हम उसके बाद बात करेंगे, क्योंकि शाहरुख एक के बाद एक फिल्में करने में बिजी हैं.’
बीते साल 2025 में शाहरुख खान ने अपना 60वां जन्मदिन पर फैन मीट के दौरान ‘रावण 2’ पर बात की थी और बताया था कि अगर कभी अनुभव सिन्हा ‘रावण 2’ बनाने का फैसला लेंगे तभी बनेगी, क्योंकि अनुभव ने ‘रावण’ बनाई थी. उन्होंने ये भी कहा था कि ‘अगर ऊपर वाले ने चाहा और समय सही लगेगा तो हम उसे दोबारा कर सकते हैं. वैसे भी मुझे लगता है कि अब इसे करना आसान है.’
‘किंग’ की शूटिंग में बिजी शाहरुख खान
वहीं शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात करें तो एक्टर इन दिनों ‘किंग’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं, जो साल 2026 में 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. फिल्म में एक्टर के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं. ‘किंग’ फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




