14 फरवरी को धनुष संग सात फेरे लेंगी मृणाल ठाकुर? एक्ट्रेस ने खुद बताया सच

14 फरवरी को धनुष संग सात फेरे लेंगी मृणाल ठाकुर? एक्ट्रेस ने खुद बताया सच

Mrunal Thakur on Wedding Rumours With Dhanush: बॉलीवुड और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, खबर थी कि एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर साउथ सुपरस्टार धनुष को डेट कर रही हैं. वहीं, एक रिपोर्ट में तो ये भी कहा गया कि दोनों 14 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. अब मृणाल ठाकुर ने इस बारे में चुप्पी तोड़ दी है. एक्ट्रेस ने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं.

ये भी पढ़ें: आहट नहीं, ये था दूरदर्शन का पहला हॉरर शो…घड़ी में 11 बजते ही कांप उठता था पूरा घर, किले में भटकती थी आत्मा; IMDb रेटिंग भी है 8.9

मृणाल ठाकुर और धनुष की शादी की अफवाहें इंटरनेट पर तेजी से फैल गई थीं. एक वायरल एआई वीडियो में दोनों को पारंपरिक दुल्हन-दूल्हे के लिबास में दिखाया गया था, जिसमें अजित कुमार, त्रिशा, अनिरुद्ध रविचंदर जैसे लोग मेहमान के रूप में नजर आ रहे थे. लेकिन नेटिजंस ने जल्दी ही पकड़ लिया कि यह पूरी तरह से एआई से बना फेक वीडियो है. अब मृणाल ने एक मीडिया इंटरव्यू में इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

Galatta Plus से बात करते हुए उन्होंने कहा, ”मैं? नहीं. मुझे नहीं पता ये अफवाह किसने शुरू की. मुझे लगता है 14 फरवरी अब अप्रैल फूल्स डे बन गया है. सबसे पहले तो मुझे कोट किया जा रहा है, मैंने कुछ कहा ही नहीं. ये एक डरावना स्पेस है अभी.’

ये भी पढ़ें: 26 साल पुरानी वो फिल्म…2 करोड़ के बजट की बंपर कमाई, 3 गानें तो आज हैं चार्टबस्टर; आज भी आशिकों के दिलों में बसती है ये मूवी

मृणाल और धनुष के रिलेशनशिप की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं, लेकिन मृणाल ने पहले भी इसे गलत बताया था. वहीं धनुष ने अब तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है. बता दें कि मृणाल की अगली फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ को लेकर लोग काफी चर्चा कर रहे हैं. मूवी में एक्ट्रेस, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ हैं. इसके बाद मृणाल अदिवि शेष की डकैत में नजर आएंगी, जो अप्रैल 2026 में रिलीज होगी. मृणाल की इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं. ये मूवी पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी हालांकि मेकर्स ने इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया. बताया जा रहा है कि धुरंधर 2 और टॉक्सिक की वजह से डकैत के मेकर्स ने ऐसा किया.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *