)
Tamannaah Bhatia Mysuru Sandal Soap Deal: बॉलीवुड की मिल्की ब्यूटी तमन्ना भाटिया की खूबसूरती का तो हर कोई कायल है. वो पर्दे पर जैसे ही आते ही है तो उनकी अदाकारी के अलावा लोग उनके डांस और खूबसूरती के मुरीद हो जाते हैं. अब एक्ट्रेस के हाथ एक बड़ी डील लगी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक तमन्ना ने कर्नाटक के मशहूर मैसूर सैंडल सोप की ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं. कहा जा रहा है कि इस डील के तहत हसीना ने कर्नाटक के इस फेमस सोप के मेकर्स के साथ 6.2 करोड़ की डील लॉक की है.
करेंगी सोप का विज्ञापन
इस डील का ऐलान करते हुए बैंगलोर पार्टनरशिप की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है. जिसमें कहा गया कि तमन्ना के साथ ये डील साइन करने की वजह से इसकी ब्रांड वैल्यू को बूस्ट मिलेगा. यहां तक कि यंग कस्टमर्स जुड़ेंगे और कर्नाटक के बाहर भी फायदा हो सकता है. डील के मुताबिक तमन्ना ना केवल मैसूर सैंडल सोप के प्रमोशनल कैंपेन बल्कि KSDL के बाकी प्रोडक्ट्स का भी प्रमोशन करेंगी.
ये रखी गई शर्त
इस डील को लेकर उद्योग मंत्री एम बी पाटिल ने कहा कि ‘डील की टाइम ड्यूरेशन के तहत एक्ट्रेस और किसी प्रतिस्पर्धी चीज का विज्ञापन नहीं करेंगी. इस कौलेबरेशन का मुख्य उद्देश्य ब्रांड को मजबूती देना है खास तौर पर उत्तर भारत में.’
100 साल से पुराना ब्रांड
दरअसल, केएसडीएल बीते 100 साल से ज्यादा वक्त से साबुन, डिटर्जेंट और सौंदर्य प्रसाधनों सहित 57 उत्पादों का निर्माण करता है. इस कंपनी ने 2030 तक 5,000 करोड़ रुपये का वार्षिक कारोबार करने का लक्ष्य रखा है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि तमन्ना के इस ब्रांड से जुड़ने की वजह से इसे काफी फायदा हो सकता है.
‘ओ रोमियो’ में नहीं ली फीस
जहां एक ओर तमन्ना ने मोटे पैसे ब्रांड एंबेसडर के तौर पर चार्ज किए तो वहीं विशाल भारद्वाज की फिल्म के ओ रोमियो के लिए वो फ्री में काम कर रही हैं. विशाल ने बताया कि बजट की कमी होने के बाद तमन्ना ने बिना फीस के इसमें काम किया. फिल्म में उनका रोल छोटा लेकिन, एक बड़े प्लॉट ट्विस्ट को सामने लाने में अहम होगा.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




