)
Rajpal Yadav Check Bounce Case Update: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव 11 दिन के भारी तनाव के बाद आज 16 फरवरी को आखिरकार राहत भरी सांस ली. 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में एक्टर को दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 फरवरी को हुई सुनवाई में 18 मार्च 2026 तक अंतरिम जमानत दी है. ये जमानत एक्टर को उनकी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए मिली है. कोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद एक्टर को आज की रात भी तिहाड़ जेल में काटनी पड़ेगी. इसकी वजह उनके वकील ने बेल बॉन्ड बताई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बेल बॉन्ड नहीं भर पाने की देरी होने की वजह से राजपाल यादव को आज 16 फरवरी की रात भी तिहाड़ जेल में बितानी होगी.
18 मार्च तक मिली अंतरिम जमानत
सोमवार 16 फरवरी को सुबह हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट का रुख काफी कड़ा देखने को मिला. न्यायमूर्ति ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि यदि राजपाल यादव को अंतरिम जमानत चाहिए, तो उन्हें दोपहर 3 बजे तक प्रतिवादी के नाम 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करवाना होगा. कोर्ट ने साफ चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर 3 बजे तक डिमांड ड्राफ्ट जमा नहीं होती है तो इस मामले में कल अगली सुनवाई होगी. हालांकि एक्टर ने तय समय पर DD जमा कर दिया और उन्हें 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिल गई है.
इस मामले में जेल गए थे एक्टर
बता दें कि राजपाल यादव ने साल 2010 में आई फिल्म ‘अता पता लापता’ को बनाने के लिए कर्ज लिया था, लेकिन समय रहते वे उसे चुका नहीं पाए, इसी वजह से एक्टर को तिहाड़ जेल जाना पड़ा. हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने 1.5 करोड़ के डिमांड ड्राफ्ट की शर्त पर एक्टर को 18 मार्च तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है.
इंडस्ट्री से मिला कई सितारों का सपोर्ट
राजपाल यादव के जेल जाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उनका समर्थन किया. उनके सपोर्ट में सोनू सूद, गुरमीत चौधरी और गुरु रंधावा जैसे सितारे आए थे. वहीं राजपाल यादव के भाई ने दावा किया था कि सार्वजनिक वादों में बावजूद एक्टर को कोई आर्थिक मदद नहीं मिली, लेकिन गोल्दी ने इन खबरों को गलत बताया. मैनेजर ने बताया कि ‘नहीं, यह सही नहीं है. इंडस्ट्री के कई सितारों ने एक्टर की मदद की है.’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




