1.5 करोड़ जमा करके राजपाल यादव को मिली बेल, जेल से आने के बाद एक्टर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, बताएंगे तिहाड़ की 11 दिन की आपबीती!

1.5 करोड़ जमा करके राजपाल यादव को मिली बेल, जेल से आने के बाद एक्टर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, बताएंगे तिहाड़ की 11 दिन की आपबीती!

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से 16 फरवरी को बड़ी राहत मिली है. तिहाड़ जेल में 11 दिल की सजा काटने के बाद अब एक्टर को अंतरिम जमानत मिल गई है. ये राहत एक्टर को उनकी अपनी भतीजी की शादी के नाम पर मिली है. 18 मार्च तक अंतरिम जमानत पर राजपाल यादव बाहर रह सकेंगे. एक्टर की रिहाई पर उनके मैनेजर गोल्डी ने अपडेट दिया है. मैनेजर ने बताया कि परिवार में काफी ज्यादा खुशी का माहौल है. एक्टर जेल ने बाहर आने के बाद अपने फैंस से खुद बात करेंगे.

16 फरवरी को मिली जेल से रिहाई 
एक्टर राजपाल यादव को आज 16 फरवरी को डेढ़ करोड़ रुपये जमा करवाने पर बेल पर रिहा किया गया है. इस मामले में मैनेजर गोल्डी ने हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत के दौरान बताया कि ‘हां यह सही है राजपाल सर को बेल मिल गई है. ये हमारे लिए काफी खुशी का पल है.’ मैनेजर ने आगे बताया कि ‘इस पूरे मामले पर बात करने के लिए वो जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. ये एक या दो दिन में होगा. तब तक हम ज्यादा कुछ नहीं बता सकते हैं.’

जेल में एक्टर ने बिताए 11 दिन
वहीं माना जा रहा है कि राजपाल यादव खुद अपनी आपबीती अपनी जुबानी सभी को बताएंगे. एक्टर 11 दिन तिहाड़ जेल में रहकर वापस आ रहे हैं. ऐसे में एक्टर बता सकते है कि वहां उन्हें कोई लग्जरी सुविधा मिला या फिर बाकी कैदियों जैसी ही सुलूक उनके साथ किया गया था.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

इंडस्ट्री से मिला कई सितारों का सपोर्ट
राजपाल यादव के जेल जाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उनका समर्थन किया. उनके सपोर्ट में सोनू सूद, गुरमीत चौधरी और गुरु रंधावा जैसे सितारे आए थे. वहीं राजपाल यादव के भाई ने दावा किया था कि सार्वजनिक वादों में बावजूद एक्टर को कोई आर्थिक मदद नहीं मिली, लेकिन गोल्दी ने इन खबरों को गलत बताया. मैनेजर ने बताया कि ‘नहीं, यह सही नहीं है. इंडस्ट्री के कई सितारों ने एक्टर की मदद की है.’

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *