1 घंटा 53 मिनट की वो तमिल ब्लॉकबस्टर, जिनसे 4 गुना कमाई कर रचा इतिहास, इस डायरेक्ट ने खरीदे राइट्स, अब बनेगा हिंदी रीमेक

1 घंटा 53 मिनट की वो तमिल ब्लॉकबस्टर, जिनसे 4 गुना कमाई कर रचा इतिहास, इस डायरेक्ट ने खरीदे राइट्स, अब बनेगा हिंदी रीमेक

Blockbuster Movie Rights: हाल ही में फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने इसी साल 2026 में रिलीज हुई तमिल पॉलिटिकल सटायर फिल्म ‘थैलाइवर थंबी थलिमैयिल’ के रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं. ये फिल्म पोंगल पर रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था. लोगों के बीच इसकी कहानी और किरदारों को लेकर जबरदस्त तारीफ सुनने को मिल रही है. फिल्म की खास बात ये है कि ये गांव के बैकग्राउंड पर बनी है और पूरी तरह जमीन से जुड़ी हुई कहानी है. 

‘थैलाइवर थंबी थलिमैयिल’ की कहानी एक गांव के पंचायत नेता के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी में उस वक्त बड़ा मोड़ आता है, जब एक ही दिन गांव में शादी और अंतिम संस्कार तय हो जाते हैं. इसी टकराव से हालात बिगड़ते चले जाते हैं और कई तरह की गलतफहमियां और तनाव पैदा होते हैं. नॉर्मल सी दिखने वाली इस सिचुएशन को फिल्म ने बहुत मजेदार और सोचने पर मजबूर करने वाले अंदाज में दिखाया है. फिल्म में सटायर और कॉमेडी का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है. 

2026 की सबसे बड़ी तमिल ब्लॉकबस्ट

साथ ही लोकल पॉलिटिक्स, सत्ता की खींचतान, अहंकार की टकराहट और पारिवारिक तनाव को दिखाया गया है. खास बात ये है कि फिल्म किसी भी मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं दिखाती, बल्कि गांव की रोजमर्रा की सच्चाइयों के साथ कहानी को आगे बढ़ाती है. यही वजह है कि फिल्म दर्शकों को हंसाती भी है और सोचने पर भी मजबूर करती है. गांव के जीवन की बारीकियों को बहुत सलीके से पेश किया गया है. बोनी कपूर ने ये फिल्म इसी साल की शुरुआत में देखी थी. 

digital products downlaod

हिंदी सिनेमा की वो खूबसूरत दिलकश हसीना… जिसने 13 साल से नहीं दी एक भी हिट, फिर भी खड़ा कर दिया 4600 करोड़ का साम्राज्य

इस फिल्म से इंप्रेस हुए बोनी कपूर  

वे कोयंबटूर में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के एक इवेंट में शामिल होने गए थे. वहीं उन्हें समय मिला और उन्होंने एक लोकल थिएटर में ‘थैलाइवर थंबी थलिमैयिल’ देखी. फिल्म देखने के बाद वे इसकी कहानी, कलाकारों के अभिनय और पॉलिटिकल मैसेज को कॉमेडी के साथ दिखाने के तरीके से काफी इंप्रेस हुए. सूत्रों के मुताबिक, फिल्म देखने के बाद बोनी कपूर ने तुरंत इसके निर्माताओं से संपर्क किया और रीमेक राइट्स में अपनी रुचि जाहिर की. इसके बाद कई हफ्तों तक बातचीत चलती रही. 

बोनी कपूर ने बनाई ये हिट रीमेक 

पिछले शुक्रवार को चेन्नई में फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई थी, जिसमें बोनी कपूर को भी इनवाइट किया गया. वहीं पर फिल्म के मेकर्स के साथ आखिरी बातचीत हुई और आखिरकार सौदा तय हो गया. बोनी कपूर का नाम इंडस्ट्री में सफल रीमेक बनाने वालों में गिना जाता है. उन्होंने साउथ की कई हिट फिल्मों को हिंदी में ढालकर बड़ी सफलता हासिल की है. ‘वो सात दिन’, ‘जुदाई’, ‘सिर्फ तुम’, ‘हमारा दिल आपके पास है’, ‘खुशी’, ‘रन’, ‘नो एंट्री’ और  ‘वांटेड’ जैसी फिल्में इसका उदाहरण हैं.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *