हिंदी मीडियम हूं, भाषा कभी… बुकस्टोर में अपनी किताबें देख इमोशनल हुए अनुपम खेर, भर आईं एक्टर की आंखें

हिंदी मीडियम हूं, भाषा कभी… बुकस्टोर में अपनी किताबें देख इमोशनल हुए अनुपम खेर, भर आईं एक्टर की आंखें

अनुपम खेर ना सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार हैं बल्कि एक कमाल के राइटर भी हैं, जिन्होंने अब तक चार किताबें लिखी हैं. वहीं हाल ही में उन्होंने एक बुकस्टोर में अपनी बुक ‘डिफरेंट बट नो लेस’ को देखा, जो कि एक्टर के लिए एक इमोशनल मूमेंट बन गया. इस स्पेशल मोमेंट के बारे में शेयर करते हुए अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कुछ वीडियो और फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी फीलिंग्स को शेयर किया है. अनुपम ने बुक स्टोर में अपनी किताबें शेल्फ पर देखकर खुशी जाहिर की है.

इमोशनल हुए अनुपम खेर
अनुपम खेर ने पोस्ट में बताया, ‘एक एक्टर के तौर पर मुझे हमेशा यकीन था कि मेरी कहानियां स्क्रीन और स्टेज पर जिंदा रहेंगी. मगर मैंने कभी सोचा भी नहीं की थी कि मैं एक दिन लेखक बन जाऊंगा. ‘लेखक’ ये शब्द अभी भी मेरे लिए नया खास और कोमल-सा लगता है.’ उन्होंने इस बात पर खास जोर दिया कि वो हिंदी मीडियम बैकग्राउंड से आते हैं, लेकिन उनकी चारों लाइफ-कोचिंग किताबें अंग्रेजी में लिखी गई हैं. फिर भी ये किताबें बुकस्टोर की शेल्फ पर जगह बना रही हैं.

भाषा की कोई लिमिट नहीं होती
एक्टर ने आगे लिखा, ‘उस शेल्फ पर रखी हर कॉपी सिर्फ एक किताब नहीं है, बल्कि यह एक याद दिलाती है कि भाषा कोई लिमिट नहीं है. सपने बदल सकते हैं और नए आविष्कार की कोई उम्र नहीं होती. ये मुझे न सिर्फ जरूरी महसूस कराता है, बल्कि बहुत-बहुत शुक्रगुजार भी.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

लाइफ-कोचिंग पर बेस्ड है अनुपम की बुक
अनुपम खेर की चारों किताबें लाइफ-कोचिंग और सेल्फ-हेल्प कैटेगरी में हैं, जो रीडर को लाइफ में पॉजिटिव बदलाव लाने, कॉन्फिडेंस बढ़ाने और प्रॉब्लम से निपटने के तरीके सिखाती हैं. एक्टर से लेखक बनने का उनका सफर कई लोगों के लिए काफी इंस्पायर करने वाला है. उन्होंने ये भी बताया कि हिंदी मीडियम से पढ़ाई करने के बावजूद अंग्रेजी में लिखना उनके लिए एक नया और चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *