)
Kritika Kamra Gaurav Kapoor Wedding: ‘कितनी मोहब्बत है’ एक्ट्रेस कृतिका कामरा अपने प्यार का इजहार गौरव कपूर से खुल्लम खुल्ला कर चुकी हैं. दोनों आए दिन साथ में स्पॉट हो रहे हैं और बेस्ट कपल की केमिस्ट्री दोनों में साफ नजर आ रही है. इस बीच दोनों की शादी की खबरें लगातार आ रही है.लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक ये दोनों बाकी सेलेब्स की तरह धूमधाम से नहीं बल्कि घर में कोर्ट मैरिज करेंगे. जिसके बाद शादी का रिसेप्शन देंगे.
घर में करेंगे शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शादी गौरव कपूर के घर पर होगी. जिसके अगले दिन यानी कि 12 मार्च को परिवार और करीबी दोस्त के लिए ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित करेंगे. जानकारी के मुताबिक फिलहाल, ये दोनों सितारे इन दिनों अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा कर रहे हैं ताकि अपनी शादी की तैयारियों पर फुल फोकस कर सकें.हालांकि बाकी सितारों के कम्पेरिजन में इन दोनों की प्लानिंग थोड़ी अलग है. ये दोनों शादी के बाद 12 मार्च को रिसेप्शन तो देंगे लेकिन केवल क्लोज फ्रेंड्स, परिवार और क्रिकेटर सहित फिल्म जगत के सितारे इसमें शामिल होंगे.ये रिसेप्शन काफी सिंपल होगा.
12 मार्च को रखेंगे पार्टी
कृतिका और गौरव के एक करीबी सूत्र ने बताया कृतिका और गौरव चाहते थे कि उनकी शादी दिखावे से ज्यादा सच्ची और दिल से जुड़ी हो. ये दोनों परंपराओं का सम्मान करते हैं. लेकिन, साथ ही चाहते थे कि ये जश्न उनसी असली पहचान को दिखाए. 12 मार्च की पार्टी मुंबई में सोच के साथ प्लान की जा रही है. जो उनके क्लासिक अंदाज को दिखाएगी.
गौरव की दूसरी शादी
खास बात है कि कृतिका से पहले गौरव पहले भी शादी कर चुके हैं. इन्होंने एक्ट्रेस किरात भट्टल से शादी की थी. खबरों के मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात 2012 में हुई थी.कुछ साल डेट करने के बाद 2014 में शादी की. इसके बाद दोनों 2021 में अलग हो गए. हालांकि अलग होने की वजह सामने नहीं आई.आपको बता दें, कृतिका और गौरव लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. ये दोनों सोनाक्षी और जहीर की तरह घर में ही कोर्ट मैरिज करने का प्लान कर रहे हैं.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




