सुनीता आहूजा ने शादी को बताया ‘बर्बादी’, 38 साल पहले थामा था चीची का हाथ, अब सरेआम बोल रहीं- ‘शादी कराने का नहीं…’

सुनीता आहूजा ने शादी को बताया ‘बर्बादी’, 38 साल पहले थामा था चीची का हाथ, अब सरेआम बोल रहीं- ‘शादी कराने का नहीं…’

Sunita Ahuja Marriage Views: सुनीता आहूजा भले ही बड़े पर्दे का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वे अपने बेबाक अंदाज और बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 रहे जाने वाले गोविंदा की पत्नी सुनीता हाल ही में कुकिंग रियलिटी शो ‘मास्टरशेफ इंडिया’ में नजर आईं. इस दौरान उन्होंने शादी को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. शो में उनका अंदाज बेहद बेबाक और मजेदार दिखा. इस दौरान उन्होंने लड़कियों को शादी न करने की सलाह कुछ इस अंदाज में दी कि सुनते ही लोगों की हंसी छूट गई.

‘मास्टरशेफ इंडिया’ का प्रोमा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि ये अपकमिंग एपिसोड दर्शकों के लिए काफी एंटरटेनिंग होने वाला है. आने वाले एपिसोड में सुनीता आहूजा, शेफ विकास खन्ना और मास्टरशेफ की जोड़ी साईश्री और चंदना के बीच एक मजेदार नोकझोंक देखने को मिली, जो कॉमेडी से भरपूर था. शो पर करियर, शादी और आत्मनिर्भरता जैसे मुद्दों पर बात हुई. जहां सुनीता ने बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ शादी और करियर को लेकर अपनी बात रखी, जिसने सबका ध्यान खींचा.

सुनीता आहूजा ने शादी को बताया ‘बर्बादी’

ये मजेदार बातचीत तब शुरू हुई जब सुनीता ने कंटेस्टेंट साईश्री से उनकी शादी की प्लानिंग को लेकर सवाल किया. साईश्री ने कहा कि वे फिलहाल अपने करियर और बिजनेस पर फोकस करना चाहती हैं और शादी बाद में करना चाहती हैं. इस पर सुनीता ने साईश्री की मां की तरफ देखते हुए कहा, ‘शादी-वादी बर्बादी है, शादी नहीं कराने का, इसको बिजनेस करने दो. लड़की अपने पैरों पर खड़ी होगी तो अच्छा लड़का खुद मिल जाएगा’. इस बातचीत में शेफ विकास खन्ना भी शामिल हो गए. उन्होंने कहा कि करियर जरूरी है, लेकिन शादी भी जिंदगी का एक खूबसूरत और अहम पड़ाव होती है.

digital products downlaod

हिंदी सिनेमा के वो लीजेंडरी सिंगर, जिन्होंने 57 साल पहले 12 घंटे में रिकॉर्ड किए थे ये 5 हिट गाने, बने थे जितेंद्र-धर्मेंद्र और राजेंद्र की आवाज

विकास खन्ना के साथ सुनीता की मजेदार नोकझोंक

विकास की ये बात सुनते ही सुनीता ने चुटकी लेते हुए उनसे पूछ लिया, ‘आपने क्यों नहीं की’. इस सवाल पर विकास शर्मा गए और हंसते हुए बोले कि उनके लिए शादी से ज्यादा पहचान जरूरी है. सुनीता यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘पहचान तो आपकी है, अब आपके लिए लड़की मैं ढूंढूंगी. कैसी लड़की चाहिए बताइए. मेरी जैसी, मुझसे भी अच्छी या फिर शरीफ’. सुनीता का ये मजाकिया अंदाज देखकर सेट पर मौजूद हर कोई हंस पड़ा. बातचीत पूरी तरह मजेदार माहौल में चल रही थी और दर्शकों को भी खूब एंटरटेनमेंट मिलने वाला है.

काफी समय से चर्चाओं में हैं सुनीता और गोविंदा

इस पर शेफ विकास खन्ना ने बेहद सलीके और शालीनता से जवाब दिया और कहा, ‘आपसे अच्छी कौन होगी’. उनका ये जवाब सुनकर सुनीता भी मुस्कुरा उठीं. ये पूरा सीन दर्शकों के लिए यादगार बन गया. सुनीता और गोविंदा पिछले काफी समय सुर्खियों में बने हुए हैं. कभी उनके रिश्तों में खटास की खबरें आती हैं, तो कभी तलाक की, तो कभी गोविंदा के अफेयर्स कीं. बता दें, ‘मास्टरशेफ इंडिया’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर टेलीकास्ट होता है, जहां हर एपिसोड में खाना और मस्ती का तड़का देखने को मिलता है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *