सिनेमा जगत को बड़ा झटका, फेमस फिल्ममेकर का हुआ निधन, ऋतिक रोशन को दी थी डायलॉग बोलने की ट्रेनिंग, घर में पाए गए मृत

सिनेमा जगत को बड़ा झटका, फेमस फिल्ममेकर का हुआ निधन, ऋतिक रोशन को दी थी डायलॉग बोलने की ट्रेनिंग, घर में पाए गए मृत

Veteran filmmaker MM Beg Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर मातम छा गया है. मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गुड्डू के पिता और जाने माने-फिल्ममेकर एमएम बेग ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. एमएम बेग ने ‘छोटी बहू’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया और राकेश रोशन जैसे दिग्गजों के साथ काम किया था. उन्होंने ऋतिक रोशन को उनके शुरुआती दिनों में डिक्शन और डायलॉग बोलने की ट्रेनिंग दी थी. उनकी बेटी शाहिंदा बेग 80 के दशक की मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गुड्डू रही हैं. उनके निधन से फिल्म जगत ने एक दिग्गज फिल्ममेकर को खो दिया है.

‘कुछ समय से चल रहे थे बीमार’
फिल्ममेकर के पीआर हनीफ जवेरी के मुताबिक, बेग कुछ समय से बीमार थे और अकेले रह रहे थे. उन्होंने बताया कि ‘वह काफी समय से बीमार थे. क्योंकि वह 4-5 दिनों से घर से बाहर नहीं निकले थे, इसलिए पड़ोसियों ने पुलिस से उनके घर से बदबू आने की शिकायत की. पुलिस ने दरवाजा खोला और बेग साहब की डेड बॉडी मिली और उनकी बेटी को इस बारे में बताया. बाद में वे उनकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए रात करीब 1:30-2:00 बजे कूपर हॉस्पिटल ले गए. वह एक प्यार करने वाले इंसान थे. मैं उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं.’

माधुरी दीक्षित की वो फ्लॉप फिल्म, 31 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम गिरी, 1 हिट गाने ने बना दिया कल्ट क्लासिक, IMDb पर 4 रेटिंग

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

जाने-माने नामों के साथ किया काम
फेमस फिल्ममेकर बेग ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी, उन्होंने जे ओम प्रकाश, विमल कुमार और राकेश रोशन जैसे जाने-माने नामों के साथ काम किया. इस दौरान वह कई मेनस्ट्रीम फिल्मों से जुड़े रहे, जिनमें आदमी खिलौना है, जैसी करनी वैसी भरनी, कर्ज़ चुकाना है, काला बाज़ार और किशन कन्हैया शामिल हैं. इतने सालों में उन्होंने अपने टेक्निकल ज्ञान और परफॉर्मेंस क्राफ्ट की समझ के लिए नाम कमाया.

एक इंडिपेंडेंट फिल्ममेकर के तौर पर बेग ने नसीरुद्दीन शाह स्टारर मासूम गवाह डायरेक्ट की थी. हालांकि यह फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है. उन्होंने शिल्पा शिरोडकर स्टारर छोटी बहू भी डायरेक्ट की थी.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *