)
Aayush Sharma Threat: सलमान खान को लगातार मिल रही धमकी और रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद फिल्म इंडस्ट्री से एक और चौंकाने वाली खबर है. बॉलीवुड के धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह को व्हाट्सऐप के वॉइस नोट के जरिए धमकी भरा मैसेज आया है. इस मैसेज के बाद एक्टर के घर के बाहर मुंबई पुलिस ने आनन-फानन में सिक्योरिटी बढ़ा दी है.वहीं, अब इस मामले में नया अपडेट आया है. रणवीर के बाद आयुष शर्मा को इसी गैंग ने धमकी भरा मैसेज भेजा है. आयुष शर्मा मामले में आरोपियों ने उसकी सलमान खान के रिश्तेदार होने पर टारगेट किया है.फिलहाल, मुंबई क्राइम ब्रांच ने आयुष शर्मा मामले में उसके मैनेजर का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया है.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




