संजय लीला भंसाली के मुरीद हुए करण जौहर, तारीफ में कह दी ये बात

संजय लीला भंसाली के मुरीद हुए करण जौहर, तारीफ में कह दी ये बात

Karan Johar on Bhansali: संजय लीला भंसाली की फिल्में जितनी शानदार होती हैं उनके सेट भी उतने ही लाजवाब होते हैं. सिनेमा की छोटी से छोटी बारीकी को पकड़कर वो अपनी फिल्म में ऐसी रौनक लाते हैं कि उसे देखकर लोगों क्रेजी हो जाते हैं. हाल ही में करण जौहर ने संजय लीला भंसाली पर बात की.

कॉस्ट्यूम्स शानदार

एक इंटरव्यू के दौरान जब करण से  पूछा गया कि आखिरी बार उन्होंने क्या देखा जिसने उन्हें कॉस्ट्यूम्स के कारण नाइस कहने पर मजबूर कर दिया. इसका जवाब देते हुए करण जौहर ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की तारीफों के पुल बांध दिए. इन्होंने कहा- ‘हमेशा वही जो भंसाली करते हैं. उनकी हर फिल्म में कॉस्ट्यूम्स बस शानदार होते हैं. मैं उन्हें उन फिल्मकारों में से एक मानता हूं जिन्हें मैं भारतीय सिनेमा की सबसे सौंदर्यपूर्ण आवाजों में गिनता हूं.इसलिए कहूंगा कि भंसाली की हर फिल्म.’

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

हर फिल्म में दिखी भव्यता

‘देवदास’ के भव्य सेट्स से लेकर ‘पद्मावत’ की शाही भव्यता तक, और ‘बाजीराव मस्तानी’ से ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की बारीकियों तक.. भंसाली की फिल्में दृश्यात्मक कविता का पर्याय बन चुकी हैं. उनके कॉस्ट्यूम्स केवल परिधान नहीं होते, बल्कि वे किरदार, भाव और कहानी का विस्तार होते हैं. भंसाली की फिल्मों का हर फ्रेम मानो किसी जीवंत चित्रकला की तरह बारीकी से गढ़ा गया हो.

 

 

गुरु दत्त और राज कपूर से होती है तुलना
इसी विशिष्ट दृश्य भाषा के कारण भंसाली की तुलना अक्सर गुरु दत्त और राज कपूर जैसे दिग्गज फिल्मकारों से की जाती है. भंसाली ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनकी फिल्मों का प्रदर्शन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में हुआ है.

बिना बताए निकलवाया गर्भाशय…’ सिंगर उदित नारायण की पहली बीवी रंजना ने लगाए गंभीर आरोप, पूरा बयान पढ़ लगेगा शॉक

आने वाली है ये फिल्म

भंसाली अपनी मचअवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इसकी वजह ये भी है कि शादी के बाद रणबीर आलिया दूसरी बार किसी फिल्म में साथ दिखेंगे तो वहीं विक्की कौशल संग तीनों की तिकड़ी पहली बार स्क्रीन पर दिखेगी.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *