संजय कपूर की अरबों की संपत्ति पर घमासान, भाभी-ननद की लड़ाई अब पहुंची कोर्ट, प्रिया ने मंधीरा के खिलाफ ठोका केस

संजय कपूर की अरबों की संपत्ति पर घमासान, भाभी-ननद की लड़ाई अब पहुंची कोर्ट, प्रिया ने मंधीरा के खिलाफ ठोका केस

Sunjay Kapur Case New Update : प्रिया ने इस केस में 20 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की है. उन्होंने अदालत से मांग की है कि मंधीरा को उनके खिलाफ कोई भी बयान देने या सार्वजनिक करने से रोका जाए. इससे पहले प्रिया कपूर ने मंधीरा कपूर और पॉडकास्टर पूजा चौधरी के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था. प्रिया का आरोप है कि मंधीरा और पूजा ने सोशल मीडिया, पॉडकास्ट, मीडिया इंटरव्यू और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उनके खिलाफ झूठे, अपमानजनक और व्यक्तिगत हमले वाले बयान दिए हैं. ये बयान उनकी प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचाने वाले हैं और जानबूझकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश हैं.

कैसे शुरु हुआ पूरा विवाद?
ये पूरा विवाद संजय कपूर की मौत के बाद उनकी अरबों की संपत्ति और वसीयत को लेकर शुरू हुआ है. संजय कपूर ने तीन शादी की थी. उनकी पत्नी करिश्मा कपूर से दो बच्चे हैं और दूसरी पत्नी प्रिया से एक बेटा है. परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति के बंटवारे, वसीयत की वैधता और ट्रस्ट से जुड़े मुद्दों पर कोर्ट में कई केस चल रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?
मंधीरा कपूर ने पहले प्रिया पर आरोप लगाए थे कि वह संपत्ति पर पूरा हक जमाना चाहती हैं. प्रिया ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए मानहानि केस दायर किया है. दिल्ली कोर्ट ने पहले आपराधिक मानहानि केस में मंधीरा और पूजा चौधरी को नोटिस जारी किया था. अब सिविल केस में हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. मंधीरा कपूर ने पहले इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा था कि उन्होंने कोई झूठ नहीं बोला और मामला सिर्फ पैसे का नहीं बल्कि सच्चाई का है. ये पारिवारिक विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल चुका है, जिसमें मानहानि, संपत्ति बंटवारा और वसीयत के दावे शामिल हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *