)
बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की अपना बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है. दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं और दोनों बहनों के बीच प्यार देखने को मिलता है. शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और काफी पसंद किया जा रहा है. दोनों एक साथ स्पॉट हुए हैं और उन्हें देखते ही पैप्स के कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए. इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने अपन बहन शमिता शेट्टी के लिए ऐसी बात कही कि पैप्स ने मजेदार जवाब दिया है. आइए देखते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है.
शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी का वीडियो हुआ वायरल
शिल्पा शेट्टी हाल ही में अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ स्पॉट हुई हैं. इस दौरान पैप्स ने उन्हें कैमरे में कैद किया. तभी शिल्पा शेट्टी कहती हैं, ‘कल शमिता शेट्टी का बर्थडे है.’ इस पर पैप्स उन्हें बधाई देते हैं और कहते हैं, ‘पहले पता होता तो केक लेकर आते सच्ची में.’ शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी मुस्कुराते हुए कार में बैठकर चले जाते हैं. ये पहला मौका नहीं है जब शिल्पा शेट्टी अपने साथ वाले की टांग खिंचाई की है. वह काफी मस्ती में रहती हैं और लोगों के मजे लेती रहती हैं. दोनों बहनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं.
शमिता शेट्टी मनाने वाली हैं 47वां जन्मदिन
बताते चलें कि शमिता शेट्टी 2 फरवरी को अपना 47वां जन्मदिन मनाने वाली हैं. उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है. हालांकि, उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है. शमिता शेट्टी के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2000 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म मोहब्बतें एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके बाद एक्ट्रेस ने कुछ ही फिल्मों में काम किया है. हालांकि, उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है. वहीं, शमिता शेट्टी से 4 साल बड़ी उनकी बहन शिल्पा शेट्टी ने फिल्मी दुनिया में काफी नाम कमाया है. शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी की थी और इस कपल के दो बच्चे हैं.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




