‘शादीशुदा होकर चीट न करना नॉर्मल है…’ गौरव खन्ना की जीत के बाद क्यों लगातार ट्रोल हो रहीं आकांक्षा चमोला? जवाब देते हुए बोलीं- ‘लॉयल्टी कोई एहसान नहीं…’

‘शादीशुदा होकर चीट न करना नॉर्मल है…’ गौरव खन्ना की जीत के बाद क्यों लगातार ट्रोल हो रहीं आकांक्षा चमोला? जवाब देते हुए बोलीं- ‘लॉयल्टी कोई एहसान नहीं…’

Akanksha Chamola On Trolling: ‘बिग बॉस 19’ के विनर बनते ही गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला भी अचानक सुर्खियों में आ गईं. जीत की खुशी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बातें शुरू हो गईं. कई लोग बिना वजह उनके हर कदम पर सवाल उठाने लगे. सेलिब्रेशन से ज्यादा अब फोकस इस बात पर है कि आकांक्षा क्या कर रही हैं? किसके साथ दिख रही हैं और कैसे अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियां निभा रही हैं.

हाल ही में सोशल मीडिया पर आकांक्षा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसने लोगों को खूब ध्यान खींचा. इस वीडियो में वे दो लोगों के साथ कोजी होते हुए डांस करती नजर आई थीं, जिसके बाद उनको खूब ट्रोल किया गया. काफी ट्रोलिंग होने के बाद अब आकांक्षा ने अपनी सफाई पेश की. आकांक्षा ने इन सब बातों का जवाब देते हुए इंफ्लुएंसर जयाती अनस्क्रिप्टेड का वीडियो री-शेयर किया, जिसमें कहा गया था, ‘लोग अपने सारे काम-धंधे छोड़कर आकांक्षा पर फोकस कर रहे हैं’.

लगातार ट्र्रोल होने पर आकांक्षा ने तोड़ी चुप्पी 

वीडियो में ये सवाल भी उठाया गया कि गौरव की जीत आखिर आकांक्षा के लिए ‘समस्या’ क्यों बन गई? उनके हर प्रोफेशनल कदम को शक की नजर से क्यों देखा जा रहा है? जयाती ने इस पूरे मामले में मौजूद डबल स्टैंडर्ड को भी सामने रखा. उन्होंने कहा कि जब गौरव टीवी शो ‘अनुपमा’ में थे और को-एक्ट्रेसेस के साथ रोमांटिक सीन करते थे, तब किसी ने उनकी नीयत या रिश्ते पर सवाल नहीं उठाया. लेकिन आकांक्षा अगर डांस करती हैं या स्टेज पर परफॉर्म करती हैं, तो उन्हें जज किया जाता है.

जब विदेश में अमिताभ बच्चन को कहा गया ‘थर्ड रेट एक्टर’, देश को बताया ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री’, आज वही भारत बना वर्ल्ड चैंपियन, बिग बी ने दिया कारारा जवाब

‘शादीशुदा होकर चीट न करना नॉर्मल है’ – आकांक्षा

उनका कहना था, ‘ये भी तो एक्टर ही हैं, इसे समझना चाहिए’. आकांक्षा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘इस लड़की की एनर्जी अपने चरम पर है’. उन्होंने रिश्तों और भरोसे को लेकर भी खुलकर बात की. आकांक्षा ने कहा कि शादी में वफादारी कोई बड़ी उपलब्धि नहीं, बल्कि सबसे बेसिक चीज है. उन्होंने कहा, ‘शादीशुदा होकर चीट न करना कोई एहसान नहीं, ये तो नॉर्मल बात है’. इससे पहले भी एक डांस वीडियो में आवेज दरबार के साथ नजर आने पर लोगों ने बेवजह बातें बनाईं.

आकांक्षा चमोला का वर्कफ्रंट 

कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि उनकी शादी में परेशानी चल रही है, जो पूरी तरह बेबुनियाद था. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो आकांक्षा अपने नए शो ‘दिल धोखा और डिजायर’ को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. ये शो 12 फरवरी, 2026 से शेमारूमी पर स्ट्रीम होने वाला है. ट्रोलिंग और बेकार की बातों से दूर, आकांक्षा अपने काम पर फोकस कर रही हैं. उनका साफ मानना है कि प्रोफेशनल लाइफ को पर्सनल रिश्तों से जोड़कर देखना गलत है और हर कलाकार को अपना काम करने की आजादी होनी चाहिए.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *