‘वो 65 हजार लोगों को मारना चाहता था…’ सिंगर के शो में रचा गया था ‘मौत का तांडव’, आखिरी वक्त पर पुलिस को मिली टीप और पकड़ गया 21 साल का आतंकी

‘वो 65 हजार लोगों को मारना चाहता था…’ सिंगर के शो में रचा गया था ‘मौत का तांडव’, आखिरी वक्त पर पुलिस को मिली टीप और पकड़ गया 21 साल का आतंकी

World Most Richest Singer Taylor Swift: दुनिया की सबसे अमीर सिंगर के कॉन्सर्ट से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. बताया जा रहा है कि 21 साल के एक युवक पर आरोप लगा है कि वो लाइव शो के दौरान हजारों लोगों को निशाना बनाने की खतरनाक साजिश रच रहा था. समय रहते इस साजिश का खुलासा हो गया, जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीनों कॉन्सर्ट तुरंत रद्द कर दिए गए.

ऑस्ट्रिया के 21 साल के एक युवक पर आतंकवाद से जुड़े होने के आरोप लगाए गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, उसने अगस्त 2024 में वियना में होने वाले टेलर स्विफ्ट के एरास टूर कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की योजना बनाई थी. इवेंट्स के ऑर्गनाइजर्स का कहना है कि वो ‘ज्यादा से ज्यादा लोगों’ को मारना चाहता था, जिनमें हजारों फैंस और अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे. ये जानकारी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट में सामने आई.

कॉन्सर्ट के दौरान होने वाला था बड़ा हमला

8, 9 और 10 अगस्त को एर्न्स्ट हैप्पल स्टेडियम में होने वाले कॉन्सर्ट को साजिश का खुलासा होने के बाद रद्द कर दिया गया. हर रात करीब 65 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद थी. अधिकारियों के मुताबिक साजिश काफी आगे बढ़ चुकी थी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘वे हजारों लोगों को मारने की योजना बना रहे थे और तैयारी काफी गंभीर थी’. जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को इस्लामिक स्टेट से जुड़ा बताता था.

digital products downlaod

सुरों के बेताज बादशाह की बढ़ी मुश्किलें, अपनी ही धुनों के इस्तेमाल पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक! 134 फिल्मों के गानों पर लगा ‘ताला’

अवैध हथियार खरीदकर ऑस्ट्रिया लाने की कोशिश

साथ ही मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर प्रमोशनल मटेरियल शेयर करता था. ऑर्गनाइजर्स का आरोप है कि उसने इंटरनेट से शरैपनेल बम बनाने की जानकारी जुटाई और थोड़ी मात्रा में विस्फोटक भी तैयार किया. साथ ही उसने विदेश से अवैध हथियार खरीदकर ऑस्ट्रिया लाने की कोशिश की. पुलिस ने इस मामले में दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने बताया कि समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया.

पुलिस को समय पर मिल गई थी सुचना

इंटरनेशनल इंटेलिजेंस एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर ही गिरफ्तारी संभव हो सकी. एक अधिकारी ने कहा, ‘हमारे साझेदारों ने जो सूचना दी, उसी की वजह से हम इस आईएसआईएस से जुड़े समूह की योजना को रोक पाए’. अगर साजिश सफल हो जाती तो ये ऑस्ट्रिया के इतिहास की बड़ी घटनाओं में से एक हो सकती थी. कॉन्सर्ट ऑर्गनाइजर कंपनी बैराकुडा म्यूजिक ने सिक्योरिटी वजहों से तीनों शो रद्द करने की घोषणा की.

लौटाए जाएंगे लोगों के पैसे 

कंपनी ने बताया कि टिकट के पैसे 10 वर्किंग डेज के अंदर अपने आप वापस कर दिए जाएंगे. अचानक रद्द होने से फैंस निराश जरूर हुए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. कई लोग वियना की सड़कों पर इकट्ठा हुए और टेलर स्विफ्ट के गाने गाकर एकजुटता दिखाई. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए, जिनमें फैंस ‘ऑल टू वेल’ का लंबा वर्जन गाते नजर आए. लोग फ्रेंडशिप ब्रेसलेट बदलते और साथ में गुनगुनाते दिखे.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *