‘वो घर नहीं पहुंची…’, रेप विक्टिम का केस लड़तीं दिखीं तापसी पन्नू, 2 मिनट 52 सेकंड वाला ‘अस्सी’ का दमदार ट्रेलर आउट

‘वो घर नहीं पहुंची…’, रेप विक्टिम का केस लड़तीं दिखीं तापसी पन्नू, 2 मिनट 52 सेकंड वाला ‘अस्सी’ का दमदार ट्रेलर आउट

निर्देशक अनुभव सिन्हा की अपकमिंग फिल्म ‘अस्सी’ के ट्रेलर को मेकर्स रिलीज कर चुके हैं. थप्पड़, मुल्क जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक की नई फिल्म एक बार फिर से करारा चोट देने को तैयार है, जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिली. तापसी पन्नू स्टारर कोर्टरूम ड्रामा रोजमर्रा की परेशान और नजरअंदाज करने वाली खबरों और महिलाओं पर होते जुल्म की संवेदनशील कहानी को पेश करती है. ट्रेलर में तापसी एक ऐसी वकील के रूप में नजर आई हैं, जो न्याय की तलाश में कभी हार नहीं मानती. फिल्म समाज की उन अंधेरी सच्चाइयों पर रोशनी डालती है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है.

‘अस्सी’ का ट्रेलर आउट

2 मिनट 52 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत एक बेचैन करने वाले नोट से होती है, जिसमें तापसी पन्नू का किरदार न्याय के लिए लड़ता दिखता है, जबकि कनी कुसरुति कहानी का इमोशनल कोर बनाती हैं. ट्रेलर में तेज इन्वेस्टिगेशन, कोर्टरूम टकराव और नैतिकता पर सवाल उठाए गए हैं. यह सिर्फ एक कानूनी लड़ाई नहीं है, बल्कि समाज की जवाबदेही, नैतिकता और आने वाली पीढ़ी के भविष्य पर गहरे सवाल खड़े करती है.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

फिल्म में तापसी पन्नू और कनी कुसरुति के साथ रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे.

प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने बताया, “टी-सीरीज में हम ऐसी सार्थक कहानियों को सपोर्ट करते हैं जो बताए जाने लायक हैं. ‘अस्सी’ ऐसी ही कहानी है जो रोजमर्रा की सच्चाइयों को सामने लाती है. अनुभव ने इसे बहुत सच्चाई से बनाया है और तापसी ने परफॉर्मेंस में ईमानदारी लाई है. यह फिल्म सोचने पर मजबूर करने वाली है.”

दमदार अंदाज में दिखीं तापसी पन्नू 

निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कहा, “मेरी फिल्में कहानी के मूल तक पहुंचती हैं. ‘अस्सी’ ने मुझे ठीक उसी जगह छुआ, जहां इसे छूना था. रोज की खबरों से ली गई ये कहानी नजरअंदाज करने वाली सच्चाइयों को दिखाती है. तापसी इसके लिए सबसे सही हैं. भूषण कुमार जैसे प्रोड्यूसर का साथ मिलना हमें सही दिशा में ले गया.”

तापसी पन्नू फिल्म को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने बताया, “ये कहानियां अब सामने लाने का समय है. हम रोज अपराध की खबरें पढ़ते हैं, लेकिन उन्हें सामान्य नहीं मानना चाहिए. ये घटनाएं हमारे आस-पास हो रही हैं और बढ़ रही हैं. कभी-कभी ये सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि हमारी चुप्पी और कमजोर कोशिशों के बारे में भी हैं. फिल्म में काम के दौरान मैं बहुत इमोशनल हो गई, क्योंकि ये आपको सच्चाई से रूबरू कराती है.”

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अस्सी’ का निर्माण बनारस मीडिया वर्क्स प्रोडक्शन के साथ मिलकर गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने किया है. निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा हैं. फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *