)
Kannada TV Actress: बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहे है. साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में कथित तौर पर वॉयरिज्म और साइबर एक्सटॉर्शन का मामला दर्ज हुआ. 32 साल की एक कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि महिलाओं के टॉयलेट के अंदर चुपके से सीक्रेट तरीके से उनका अश्लील वीडियो बनाया गया और फिर उसे ब्लैकमेल किया गया. पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है.
एक्ट्रेस ने दर्ज कराई एफआईआर
दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक, एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि जब वह बेंगलुरु के इंडोर स्टेडियम में एक इवेंट में शामिल हो रही थी तो किसी अनजान शख्स ने उनकी जानकारी के बिना उनका एक अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया. खबर के मुताबिक, यह घटना 6 फरवरी और 13 फरवरी 2026 के बीच हुई है. एक्ट्रेस ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 फरवरी को वह स्टेडियम में महिलाओं के टॉयलेट का इस्तेमाल कर रही थी तो उस दौरान किसी ने चुपके से उनका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया. जिसके बाद आरोपी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो फैलाने की कोशिश की.
आरोपी ने मांगे पैसे
पुलिस ने बताया कि वीडियो एक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से दूसरे इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था, जो शिकायत करने वाली दोस्त का है. यह सोचा गया कि अकाउंट पीड़ित का है. इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया और एक्ट्रेस से पैसे भी मांगे.
वीडियो वायरल करने की मिली धमका
जानकारी के मुताबिक, ब्लैकमेलर ने कथित तौर पर चेतावनी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पब्लिक वायरल कर दिया जाएगा. इसकी फिलहाल जांच चल रही है. पुलिस अधिकारी आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रहे है और घटना में शामिल हुए सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के सोर्स को ट्रैक करने की कोशिश में लगी हुई है.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




