वेडिंग एनिवर्सरी पर ‘कांतारा’ एक्टर ऋषभ शेट्टी ने वाइफ प्रगति पर लुटाया प्यार, बोले- तुम मेरे सौभाग्य की देवी हो

वेडिंग एनिवर्सरी पर ‘कांतारा’ एक्टर ऋषभ शेट्टी ने वाइफ प्रगति पर लुटाया प्यार, बोले- तुम मेरे सौभाग्य की देवी हो

Rishab Shetty Post: ‘कांतारा’ एक्टर ऋषभ शेट्टी साउथ के दिग्गज एक्टर्स में से एक है. फिल्मों के अलावा एक्टर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं.एक्टर ने वाइफ प्रगति संग शादी की सालगिरह मना रहे हैं. इस मौके पर एक्टर ने पत्नी संग सफर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. जो वायरल हो रहा है.

जो कभी खत्म नहीं होता

ऋषभ ने इंस्टाग्राम पर प्रगति संग कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. इसके साथ पोस्ट में लिखा- ‘वैवाहिक बंधन में बंधकर हमें एक-दूसरे के साथ प्यार से जुड़ते हुए नौ साल पूरे हो गए हैं.पीछे मुड़कर देखें, तो हर पल मीठी यादों से भरा लगता है. इनमें खुशी, दर्द, हंसी और कभी-कभी छोटी-मोटी नोक-झोंक भी शामिल हैं, लेकिन इन सबके ऊपर हमेशा आपसी समझ, संतुलन और सबसे ज्यादा प्यार रहा है, जो कभी खत्म नहीं होता.’

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

और भी ज्यादा सुंदर लगती है…

आगे लिखा- ‘आपके प्यार की रोशनी,आपके साथ मिली शांति और भरोसे ने ही मुझे आज का ऋषभ बनाया है. बल्कि, आपने मेरी जीवन संगिनी, हमसफर और सौभाग्य की देवी बनकर मेरी छोटी-सी जिंदगी को समंदर जितना बड़ा और खूबसूरत बना दिया है. इसके लिए ढेर सारा धन्यवाद. मेरी ताकत, मेरा सहारा और मेरी सबसे बड़ी शक्ति, आपको शादी की सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं. जब आप मेरा हाथ थामे रहती हो, तो जिंदगी और भी ज्यादा सुंदर लगती है.’

ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

ऋषभ और प्रगति की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है. दोनों की पहली मुलाकात थिएटर में हुई थी.जब प्रगति फिल्म ‘उलिडावरु कंडांते’ देखने सिनेमाहॉल पहुंची थीं. उस फिल्म के हीरो रक्षित शेट्टी थे, और प्रगति उनकी बड़ी फैन थीं. दोस्तों के साथ फिल्म देखने पहुंची प्रगति की मुलाकात वहीं ऋषभ से हुई.फोटो खिंचवाने के दौरान जब बाकी सब रक्षित के साथ खड़े हुए, तो प्रगति ने ऋषभ के साथ फोटो ली, और यहीं से उनकी कहानी शुरू हुई. पहले दोस्ती,फिर प्यार,और साल 2017 में दोनों ने शादी कर ली.

‘बॉर्डर 2’ के बाद सनी देओल इस साल करेंगे दूसरा सबसे बड़ा धमाका, प्रीति जिंटा संग 23 साल बाद करेंगे रोमांस, ‘लाहौर 1947’ की रिलीज डेट का ऐलान

कन्नड़ सिनेमा के बड़े सितारे

ऋषभ कन्नड़ सिनेमा के बड़े नाम हैं. वे एक्टर होने के साथ निर्देशक और निर्माता भी हैं, जो अपनी फिल्म ‘कांतारा’ (2022) और ‘कांतारा चैप्टर 1’ (2025) के लिए फेमस हैं. उन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम से कन्नड़ सिनेमा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है और ग्रामीण जीवन की कहानियों को प्रमुखता से पेश किया है.वहीं,प्रगति शेट्टी न केवल ऋषभ की पत्नी हैं, बल्कि उनकी फिल्मों के लिए एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में भी काम करती हैं.

इनपुट- एजेंसी

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *