)
बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा हाल ही में एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए. इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ रही. दरअसल, कुछ महीनों पहले एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से उनके ब्रेकअप की खबरें आई थीं. अब वैलेंटाइन डे 2026 पर उनकी एक पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी. एक्टर का पोस्ट देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्टर की जिंदगी में फिर से प्यार ने दस्तक दे दी है.
विजय वर्मा ने शेयर किया पोस्ट
14 फरवरी को वेलेंटाइन के मौके पर विजय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की. इस फोटो में वह एक लड़की का हाथ पकड़े नजर आए, लेकिन लड़की का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था. तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘Happy Valentine’s Day to my forever’ और साथ में हार्ट व रेनबो इमोजी भी लगाए. एक्टर के इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच नई गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं.

एक्टर ने उस स्टोरी में @खुशी आहूजा नाम का एक इंस्टाग्राम हैंडल भी टैग किया. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स उस अकाउंट को खंगालने में जुट गए. कुछ ही मिनटों में कयास लगने लगे कि एक्टर ने अपनी नई लव लाइफ का खुलासा कर दिया है. कई लोगों ने तो उन्हें बधाई देना भी शुरू कर दिया.

वैलेंटाइन डे वाला प्रैंक
लेकिन थोड़ी ही देर में सच्चाई सामने आ गई. दरअसल, जिस अकाउंट को विजय ने टैग किया था, वह कोई असली पर्सनल प्रोफाइल नहीं था. वह एक मजाक के तौर पर बनाया गया पेज निकला. उस पर एक पोस्ट में लिखा था, ‘बेवकूफ बनाया तुमको’. इससे साफ हो गया कि पूरा वैलेंटाइन डे वाला सस्पेंस सिर्फ एक प्रैंक था.

ऐसे में फिलहाल एक्टर विजय सिंगल ही हैं. दरअसल विजय और तमन्ना के रिश्ते की शुरुआत साल 2022 में हुई थी. दोनों ने नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 में साथ काम किया था. इसके बाद दोनों को कई बार साथ देखा गया और 2023 में उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था. इस साल की शुरुआत में खबर आई कि करीब दो साल साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए हैं. हालांकि न तो विजय और न ही तमन्ना ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान दिया है. दिलचस्प बात यह है कि दोनों अब भी इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं और साथ की तस्वीरें भी डिलीट नहीं की हैं. फिलहाल विजय का वैलेंटाइन पोस्ट सिर्फ एक मजेदार शरारत साबित हुआ.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




