विक्रांत मैसी को ‘Ramayana’ से किया आउट? वायरल खबरों पर ‘12th फेल’ एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं कभी फिल्म…’

विक्रांत मैसी को ‘Ramayana’ से किया आउट? वायरल खबरों पर ‘12th फेल’ एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं कभी फिल्म…’

Vikrant Massey Viral Post: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. वहीं फिल्म से जुड़ी छोटी-छोटी बातों को जानने के लिए लोग इंटरनेट पर स्क्रोल कर रहे हैं, जिसमें एक खबर सबसे ऊपर चल रही है. दरअसल कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि ‘12th फेल’ एक्टर विक्रांत मैसी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. मगर इंटरनेट पर अब ऐसी खबरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं कि उन्हें इस फिल्म से आउट कर दिया गया है. वहीं कुछ वायरल खबरों के मुताबिक उनका रिप्लेसमेंट ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ एक्टर राघव राघव जुयाल से किया गया है. सोशल मीडिया पर ऐसी रूमर्स के वायरल होते ही विक्रांत मैसी ने सफाई देते हुए एक पोस्ट शेयर कर दिया, जो कि बड़ी स्पीड से सर्कुलेट हो गया है. 

वायरल खबरों के पीछे का सच!
रणबीर कपूर और नितेश तिवारी की ‘रामायण’ बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. वहीं हाल ही में खबरें आईं कि रावण के सबसे बड़े बेटे मेघनाद का रोल अब डांसर-एक्टर राघव जुयाल निभाएंगे. मगर रुमर्स के अनुसार, पहले ये रोल विक्रांत मैसी को ऑफर किया गया था, लेकिन बात नहीं बनी. इस वायरल रूमर पर रिएक्ट करते हुए विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि ‘मैं कभी इस फिल्म का पार्ट नहीं थे. मीडिया को बैकग्राउंड चेक करना चाहिए.’ उन्होंने फिल्म टीम को गुडलक विश करते हुए अपनी बात को खत्म किया. 

राघव जुयाल बनेंगे ‘मेघनाद’?
मीडिया रिपोर्ट्स की ही मानें तो वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से फेम पाने वाले राघव जुयाल ने इस रोल के लिए तुरंत हामी भर दी. मगर वो अपनी चोट से उबरने के बाद अपने किरदार की शूटिंग पूरी करेंगे. राघव ने साल 2023 में रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म किल से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी, जिसके बाद वो शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डेब्यू सीरीज में नजर आए थे. वहीं बात करें फिल्म की रिलीज डेट की तो  रणबीर कपूर की ये फिल्म दिवाली 2026 में रिलीज होगी. 

फिल्म की कास्ट के बारे में
इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान ‘राम’, साउथ ब्यूटी साई पल्लवी ‘माता सीता’ और यश ‘रावण’ के रोल में दिखाई देंगे. वहीं सपोर्टिंग कास्ट में सनी देओल ‘हनुमान’, रवि दुबे ‘लक्ष्मण’, लारा दत्ता ‘कैकेयी’, रकुल प्रीत सिंह ‘शूर्पणखा’ और अरुण गोविल ‘दशरथ’ का किरदार निभाएंगे. इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदे हैं. अभी तक फिल्म से रणबीर कपूर का लुक आउट नहीं हुआ है. हालांकि कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी, जिन्हें देखकर लोग काफी एक्साइटेड हो गए थे. इस फिल्म के अलावा रणबीर कपूर इन दिनों ‘लव एंड वॉर’ में भी बिजी हैं. इस मूवी में रणबीर कपूर के साथ उनकी पत्नी-एक्ट्रेस आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आएंगे.

 

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *