)
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के 9 करोड़ चेक बाउंस केस को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने उनकी मदद की है. वहीं इस मामले में अब खुद को क्रिटिक्स कहने वाले केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजपाल यादव के चल रहे चेक बाउंस और लोन के केस को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने लिखा कि केस राजपाल यादव और उनकी पत्नी दोनों के खिलाफ हुआ है, फिर उनकी पत्नी जेल में क्यों नहीं है? कमाल आर खान के मुताबिक, उनके एक दोस्त ने राजपाल यादव के हिस्से का 1.50 करोड़ रुपए चुका दिए हैं, इसलिए पत्नी जेल से बाहर हैं.
50 करोड़ के मालिक राजपाल यादव!
कमाल आर खान ने कहा, ‘राजपाल यादव ने कई बॉलीवुड लोगों से लोन लिया है और वापस नहीं किया. कुछ महीने पहले राजपाल यादव मेरे एक दोस्त का अपार्टमेंट खरीदने वाले थे. उनके एक दोस्त के अनुसार, राजपाल यादव के पास 50 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है. इसका मतलब है कि राजपाल खुद लोन नहीं चुकाना चाहते.’ कमाल आर खान ने ये भी दावा किया कि राजपाल यादव के बड़े भाई भी यही बात कह रहे हैं. राजपाल यादव चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में हैं.
क्या है पूरा मामला?
ये मामला साल 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए करीब 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था. फिल्म फ्लॉप होने के बाद लोन नहीं चुकाया गया. ब्याज और पेनल्टी जुड़ने से रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ हो गई. राजपाल यादव और उनकी पत्नी द्वारा दिए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके चलते कई केस दर्ज हुए.
इन सेलेब्स ने दी मदद
साल 2018 में कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया और 6 महीने की सजा सुनाई. दिल्ली हाई कोर्ट ने कई बार सेटलमेंट के लिए समय दिया, लेकिन पेमेंट नहीं होने पर फरवरी 2026 में सरेंडर करने का आदेश दिया गया. राजपाल यादव 5 फरवरी को तिहाड़ जेल पहुंचे. कई सेलेब्स जैसे सोनू सूद, इंद्रजीत, प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह, अजय देवगन और सलमान खान ने संकट में फंसे एक्टर को आर्थिक मदद दी है.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




