)
रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर टीजर रिलीज होने वाला है. इस टीजर रिलीज के लिए सोशल मीडिया पर फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई पड़ रहे हैं. लेकिन टीजर रिलीज होने से कुछ घंटे पहले ही कहानी का एक बड़ा राज खुल गया है. जी हां! ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग इस समय मुंबई में चल रही है, जिसकी जानकारी कुछ समय पहले दी गई थी. मगर अब इस शूटिंग सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई है, जिन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. ये तस्वीरें मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों ने इसके पीछे का सच पूछना शुरु कर दिया.
क्या सच में सामने आ गया बड़े साहब का चेहरा?
आदित्य धर की स्पाई फिल्म के सेट से लीक हुई फोटोज में एक ऐसा राज खुल गया है, जो कहानी का अब तक का सबसे बड़ा सस्पेंस था. ‘धुंरधर’ के पहले भाग में सबसे ज्यादा एक व्यक्ति का नाम लिया गया, जिसका चेहरा अंत तक रिवील नहीं किया गया था. इस सस्पेंस को जानने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेकिन तस्वीरों के लीक होते ही कहानी का ये राज सबके सामने आ गया. वायरल फोटोज में ‘बड़े साहब’ का राज खुल गया है! इन तस्वीरों में उस कलाकार का चेहरा साफ-साफ नजर आ रहा है, जो बड़े साहब के किरदार में नजर आ रहा है. वहीं इन फोटोज में मेजर इकबाल का किरदार निभाने वाले अर्जुन रामपाल और एसपी असलम चौधरी को ‘बड़े साहब’ के साथ बात करते हुए देखा जा रहा है.
आखिर कौन हैं बड़े साहब?
‘धुरंधर 2’ के सेट से लीक हुई तस्वीरों में ‘बड़े साहब’ के भूमिका में कोई नहीं बल्कि इंडस्ट्री का सबसे बड़ा और पॉपुलर चेहरा दिखाई दे रहा है. जी हां! आदित्य धर की स्पाई फिल्म ‘धुरंधर 2’ में ‘बड़े साहब’ के किरदार में सलमान खान नजर आ रहे हैं. इस नाम को सुनते ही और लीक तस्वीरों को देखते ही लोगों के होश उड़ गए और उन्होंने सवाल पूछना शुरू कर दिया कि आखिर आदित्य धर ने ये कैसे मुमकिन किया?

फैन थ्योरी
‘धुरंधर’ को देखने के पूरे इंटरनेट पर फिल्म में दिखाए गए पाकिस्तानी आतंकवाद के सरगना ‘बड़े साहब’ को लेकर कई फैन थ्योरीज चल पड़ी हैं. जिसमें एक यूजर ने लिखा, ‘धुरंधर के एंड क्रेडिट्स में दाऊद इब्राहिम के रोल के आगे दानिश इकबाल नाम सामने आया है. मगर डायरेक्टर आदित्य धर अपनी स्पाई फिल्म के लिए कुछ भी इतना सिम्पल नहीं रखेंगे.’ हालांकि सोशल मीडिया पर चल रही इन सब बातों पर फिल्म की टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. वहीं इन वायरल फोटोज के पीछे का सच अभी भी पूरी तरह से सामने नहीं आया है.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited





