)
AR Rahman Viral Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस सिंगर और कंपोजर ऑस्कर विनिंग आर्टिस्ट ए.आर रहमान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. एक्टर ने एक से एक हिट म्यूजिक दिए हैं. उनके गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं. एआर रहमान इकलौते ऐसे कंपोजर हैं, जिन्हें अपने काम के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया है.
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
एआर रहमान को लाइव सुनना किसी ट्रीट से कम नहीं है. उनके गाने लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं. जब एक आर्टिस्ट अपनी कला से प्यार करता है तो वो अपनी ऑडियंस को भी सराहता है. उस आर्टिस्ट के अंदर का प्यार सभी को दिखाई देता है. हाल ही में एआर रहमान ने भी कुछ ऐसा ही किया. दरअसल, रहमान के कॉन्सर्ट में शामिल हुई एक फैन ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा ‘जब पूरे स्टेडियम ने ये लाइन गाई तो एआर रहमान घुटनों पर बैठ गए.’ वीडियो में आप साल 2024 में आई फिल्म ‘रायन’ का गाना ‘अदंगथा असुरन’ को सुन सकते हैं.
फैंस के सामने रहमान ने टेके घुटने
कॉन्सर्ट के दौरान एक ऐसा समय आया जब दर्शक रहमान के साथ शामिल हो गए और उनके साथ-साथ गाना गाने लगे. इसको देखने के बाद रहमान काफी ज्यादा इमोशनल हो गए और मुस्कुराते हुए दर्शकों के सामने घुटने टेक दिए. जिसे देखने के बाद वहां मौजूद दर्शक खुशी से चिल्ला उठे.
एआर रहमान ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक
इस कॉन्सर्ट के बाज एआर रहमान ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा की. कॉन्सर्ट में ली गई अपनी सेल्फी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘घर जैसा सुकून, मेरा प्यारा परिवार, आज बहुत भावुक हो गया. सोशल मीडिया से अगले 40 दिनों के लिए ब्रेक लेने से पहले…ये अलविदा कहने का एक अच्छा तरीका है.’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




