लता मंगेशकर को कौन देता था जहर? सिंगर को चल गया था पता, लेकिन नहीं लिया एक्शन; ये थी वजह

लता मंगेशकर को कौन देता था जहर? सिंगर को चल गया था पता, लेकिन नहीं लिया एक्शन; ये थी वजह

हिंदी सिनेमा के लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर फिल्म ‘बॉर्डर-2’ के गानों को लेकर छाए हैं. फिल्म के सभी गानों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है, लेकिन अब वे कुछ ऐसा बताने वाले हैं, जिसे जानकर हर भारतीय का दिल दुख से भरने वाला है. 6 फरवरी को भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पुण्यतिथि थी और शनिवार को सिंगर लता मंगेशकर से जुड़े हैरान कर देने वाले किस्से से पर्दा उठाएंगे.

डियन आइडल का हिस्सा बनने वाले हैं मनोज मुंतशिर

मनोज मुंतशिर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का हिस्सा बनने वाले हैं और शनिवार का शो लता मंगेशकर को समर्पित रहने वाला है. शो में सिर्फ लता मंगेशकर की बातें होंगी, जिन्होंने आखिरी सांस तक संगीत को भगवान की तरह पूजा था.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

मनोज मुंतशिर ने खुद इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. उन्होंने शो का प्रोमो शेयर कर लिखा, “लता दीदी के बारे में आप बहुत कुछ जानते होंगे, पर क्या ये जानते हैं कि एक बार उन्हें खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी? ऐसी कई कहानियां जो कभी सुनाई नहीं गईं, मैं सुनाऊंगा, इंडियन आइडल में, आज रात 8 बजे.”

लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि 

प्रोमो में मनोज मुंतशिर लता मंगेशकर की तस्वीर पर फूल चढ़ाते दिख रहे हैं और शो के बाकी जज श्रेया घोषाल और विशाल डडलानी भी लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. इसके अलावा, मनोज स्टेज पर स्वर्गीय सिंगर के बारे में काफी कुछ बताते दिख रहे हैं, लेकिन वो क्या है, इसके लिए आज रात का इंतजार करना होगा.

वहीं दूसरे प्रोमो में सभी को मस्ती करते हुए देखा जा रहा है. श्रेया घोषाल और मनोज मुंतशिर के गानों के नामों की जुगलबंदी सभी का दिल जीत रही है. बता दें कि सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल शनिवार और रविवार को सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाता है और शो में कई बड़े स्टार्स और संगीत से जुड़ी हस्तियों को देखा जा चुका है.  शो में 90 के दशक की यादों को ताजा करने के लिए जया प्रदा, हेमा मालिनी समेत कई अभिनेत्रियों को देखा जा चुका है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *