)
Ishaan Khatter Buys New Luxury Apartment: बॉलीवुड के यंग स्टार ईशान खट्टर ने अपनी जिंदगी में एक और बड़ा कदम उठाया है. इस बार उन्होंने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा के पाली हिल में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. पाली हिल हमेशा से फिल्मी सितारों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की पसंदीदा जगह रही है. रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स कंपनी CRE Matrix के मुताबिक, ईशान ने इस शानदार घर के लिए करीब Rs 29.37 करोड़ की बड़ी रकम खर्च की है.
ईशान खट्टर का ये नया घर पाली हिल के फेमस नवरोज अपार्टमेंट में स्थित है, जो नवरोज प्रिमाइसेस को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी लिमिटेड का हिस्सा है. ये इलाका पाली हिल माइक्रो मार्केट के नाम से जाना जाता है और यहां प्रीमियम प्रॉपर्टीज की काफी डिमांड रहती है. खरीदी गई प्रॉपर्टी फ्लैट नंबर 14A है, जिसका बिल्ट-अप एरिया करीब 2,989.05 स्क्वायर फीट बताया जा रहा है. इस अपार्टमेंट के रेट्स लगभग Rs 98,200 प्रति स्क्वायर फीट पड़ती है.
ईशान खट्टर ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट
इससे साफ है कि ये इलाका कितना महंगा और खास माना जाता है. रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट्स के अनुसार, ईशान खट्टर ने इस प्रॉपर्टी पर करीब Rs 1.76 करोड़ स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन चार्ज के तौर पर चुकाए हैं. ये अपार्टमेंट कपिल एम. महतानी से खरीदा गया है और हाल ही में इसकी रजिस्ट्री पूरी हुई है. 1 नवंबर, 1995 को जन्मे ईशान खट्टर जाने-माने अभिनेता राजेश खट्टर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं. ईशान ने बहुत छोटी उम्र में ही फिल्मों में कदम रख दिया था.
नहीं रहीं हॉरर फिल्मों की ये हीरोइन, अल्जाइमर की थीं मरीज, 70s में बोल्ड किरदार निभाकर मचाई थी सनसनी
ईशान खट्टर का इंडस्ट्री में डेब्यू
साल 2005 में वे फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे. इस फिल्म में उनके सौतेले भाई शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आए थे. लीड एक्टर के तौर पर ईशान को असली पहचान माजिद मजीदी की फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ से मिली, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. इसके बाद ‘धड़क’ से उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता हासिल की और यूथ के बीच अपनी अलग पहचान बनाई.
ईशान खट्टर का शानदार करियर
आने वाले सालों में ईशान खट्टर ने इंटरनेशनल और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी काम किया. वे BBC की सीरीज ‘ए सूटेबल बॉय’, नेटफ्लिक्स की ‘द परफेक्ट कपल’ और भारतीय सीरीज ‘द रोयल्स’ में नजर आए. साल 2025 में उनकी फिल्म ‘होमबाउंड’ कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई, जहां इसे खूब सराहना मिली. इसी साल ईशान का नाम फोर्ब्स एशिया की ‘30 अंडर 30’ लिस्ट में भी शामिल हुआ. आने वाले समय में भी वे कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




