)
Rohit Shetty Firing Golmaal 5 Shooting: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू वाले घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री की चिंता बढ़ा दी है. इस हमले के चलते रोहित शेट्टी की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस और उनका प्रोडक्शन हाउस कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता है. जल्द ही रोहित की अपकमिंग फिल्म ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू की जाएगी. शूटिंग के दौरान सिक्योरिटी के लिए करीब 69 सुरक्षाकर्मी की तैनाती की प्लानिंग की गई है. सिक्योरिटी के सिस्टम को 2 लेवल में बांटा गया है.
‘एक्सेस-कंट्रोल जोन’ में होगी शूटिंग
अपकमिंग फिल्म ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग का सेट पूरी तरह से ‘एक्सेस-कंट्रोल जोन’ में होगा. जूनियर आर्टिस्ट, वेंडर्स और रोजाना वेतन पाने वाले कर्मचारियों सहित सभी क्रू मेंबर्स के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन और आईडी वेरिफिकेशन जरूरी कर दिया गया है. बिना पर्मिशन के ‘स्पॉट एंट्री’ बैन रहेगी और वाहनों की आवाजाही पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी.
15 फरवरी के बाद शुरू होगी शूटिंग!
फिल्म की क्रिएटिव टीम के एक सदस्य ने बताया कि गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू में 15 फरवरी के बाद मुंबई में शुरू होने वाली थी. हालांकि, तारीखें वही रहेंगी या नहीं, यह रोहित शेट्टी के फैसले और कानून लागू करने वाली अथॉरिटी से क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा. सूत्र ने कहा कि फिलहाल, देरी के बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है और बताया कि तैयारियां सावधानी से चल रही हैं.
60 सुरक्षाकर्मियों की होगी तैनाती
अगर शूटिंग प्लान के मुताबिक होती है तो एक बड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा. सेट पर करीब 60 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किए जाने की उम्मीद है, जो दो-स्तरीय सिस्टम में काम करेंगे. एक लेयर में लोकल पुलिस होगी और दूसरी में शेट्टी की पर्सनल सिक्योरिटी टीम. वहीं एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि शेट्टी एक सख्त एक्सेस-कंट्रोल जोन में काम करेंगे. उनके पास सिर्फ कुछ ही लोगों को जाने की इजाजत होगी. सेट पर आने वाले हर व्यक्ति, जूनियर आर्टिस्ट से लेकर वेंडर और रोजाना काम करने वाले क्रू तक को पहले से रजिस्ट्रेशन और वैलिड आईडी वेरिफिकेशन करवाना होगा. मौके पर एंट्री की इजाजत नहीं होगी. इसी के साथ गाड़ियों की आवाजाही पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी, सभी इक्विपमेंट ट्रकों और वैनिटी वैन को तय एंट्री पॉइंट्स पर पहले से लॉग इन और क्लियर करवाना होगा.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




