रेड कार्पेट की चमक से दूर…अनुष्का शंकर ने बताई ग्रैमी 2026 नाइट छोड़ने की वजह, बोलीं- ‘मेरे लिए ये शो जरूरी नहीं..’

रेड कार्पेट की चमक से दूर…अनुष्का शंकर ने बताई ग्रैमी 2026 नाइट छोड़ने की वजह, बोलीं- ‘मेरे लिए ये शो जरूरी नहीं..’

दुनियाभर की म्यूजिक इंडस्ट्री के नजरें इस समय लॉस एंजिल्स में चल रही सेरेमनी ग्रैमी 2026 अवॉर्ड के रेड कार्पेट और विनर लिस्ट के नाम पर टिकी हुई हैं. मगर इस अवॉर्ड नाइट में एक नहीं बल्कि दो कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली अनुष्का शंकर, इस ग्लैमर से दूर एकांत में शांति भरे माहौल में अपना समय बिता रही हैं. सितार प्लेयर और म्यूजिशियन अनुष्का शंकर अपनी लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस के लिए सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जानी जाती हैं. लेकिन इस वर्ल्ड फेमस सितार प्लेयर के इस अवॉर्ड नाइट में शामिल ना होने की खबर पूरे इंटरनेट पर फैल गई है और अब फैंस उनसे सेरेमनी में शिरकत ना करने के पीछे की वजह जानना चाहते हैं.

इस एल्बम के लिए मिला अवॉर्ड 
अनुष्का शंकर को आलम खान और पर्कशनिस्ट सारथी कोरवार के साथ बनाए गए ट्रैक ‘ब्रेक’ के लिए बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस का ग्रैमी अवॉर्ड मिला है. ये पॉपुलर सॉन्ग उनके एल्बम ‘Chapter III: We Return To Light’ का हिस्सा है, जो कि उनकी सालों से चली आ रही ट्रिलॉजी को पूरा करता है. अनुष्का शंकर का ये प्रोजेक्ट एक नई शुरुआत और आशा के बारे में दिखाता है और कई दूसरे टॉपिक पर बात करता है.

सोशल मीडिया पर बताई वजह 
अनुष्का शंकर के काम को इतनी बड़ी सफलता मिलने के बाद भी, वो इस सेरेमनी का हिस्सा नहीं बनीं. ग्रैमी अवॉर्ड की अनाउंसमेंट के दिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्हें इस नॉमिनेशन के मिलने से बेहद खुशी है. उन्होंने इस पोस्ट में बताया कि अब तक का ये उनका 12 या 13 वां नॉमिनेशन है, जो कि बहुत बड़ी बात है. अनुष्का शंकर ने आगे इस सेरेमनी का हिस्सा ना बनने पर खुशी जताते हुए कहा, लॉस एंजिल्स में ना होना उनके लिए खुशी की बात है. क्योंकि बड़े इवेंट्स के दौरान होने वाली एक्साइटमेंट और प्रेशर भरे माहौल से वो दूर रहना चाहती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

इस वजह से नहीं बनीं ग्रैमी नाइट पार्ट
अनुष्का शंकर इस सेरेमनी का हिस्सा समय कम ना होने की वजह से नहीं बनीं, बल्कि ये उनका खुद का फैसला था. उन्होंने बताया कि वो इन शब्दों पर विश्वास करती हैं कि अवॉर्ड भले ही आपको बड़े प्लेटफॉर्म पर सम्मान दिलाते हों. लेकिन म्यूजिक को परफॉर्म करते समय दर्शकों से सच्चा कनेक्शन बनता है इसलिए ये सेरेमनी इतनी जरूरी नहीं है. वहीं वो इस सेरेमनी का पार्ट अपनी मेंटल हेल्थ के चलते भी नहीं बन पाई हैं. उन्होंने बताया कि अवॉर्ड शो लोगों के दिमाग पर गहरा असर डालते हैं और बार-बार जीतने की उम्मीद का बढ़ा देते हैं. इस अवॉर्ड शो का हिस्सा बनने के लिए खर्च होने वाले करोड़ों रुपयों के बारे में भी उन्होंने कहा. अनुष्का शंकर ने कहा कि ट्रैवल, एडवर्टाइजमेंट, मार्केटिंग और इवेंट्स में का हिस्सा बनने के लिए कई डॉलर खर्च करने पड़ते हैं.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *