)
Elvish Yadav Confirms Serious Relationship: मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव किसी न किसी वजह से अपने रिलेशन की खबरों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. कई हसीनाओं संग एल्विश का नाम जुड़ा है. हालांकि बाद में पता चलता है कि दोनों सिर्फ को-स्टार्स हैं. अब हाल ही में एल्विश यादव ने अपनी पर्सनल लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की और बताया कि वह रिलेशनशिप में है और वह मानते हैं कि जिसे डेट करो उसी से शादी करो.
‘मैं जिस तरह का इंसान हूं…’
हाल ही में एल्विश यादव ने फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए कहा कि ‘मेरे हिसाब से मैं जिस तरह का इंसान हूं. अगर मैं किसी को पसंद करता हूं, लेकिन उससे प्यार नहीं करता तो उसके साथ घूमूं फिरू, 4 दिन साथ बिताऊं और फिर छोड़ दूं. मुझे अगर कोई पसंद है तो मैं उससे शादी करूंगा. यह मेरी सोच है.’
‘फिजिकल और इमोशनली दोनों ही गलत..’
एल्विश ने आगे कहा कि ‘आपने धूम फिल्म में अली को देखा होगा ना, मैं वही हूं. बस एक डिफरेंस है कि उसके पास शानदार चमचमाती बाइक थी और मेरे पास बाइक नहीं है.’ एल्विश ने आगे बताया कि ‘जो लोग फिजिकली और इमोशनली चीटिंग करते है वो गलत हैं. चीटिंग-चीटिंग ही होती है. मेरी कई बार इस बारे में लोगों से कई बार डिबेट भी होती है कि फिजिकल चीटिंग गलत है या इमोशनल. इस पर कुछ कहते हैं कि फिजिकल तो ठीक है लेकिन इमोशनल चीटिंग करना काफी गलत है और मेरे हिसाब से दोनों ही गलत है.’
वहीं एल्विश ने कई बार अलग-अलग रिलेशनशिप की अफवाहों पर बताया कि ‘मुझे पता है कि मैं सही हूं और मैं किसी के साथ इन्वॉल्व नहीं हूं. सोशल मीडिया पर बहुत कुछ वायरल होता है कि मेरा इसके साथ रिलेशन है या उसके साथ, लेकिन ये सब सच नहीं हैं.’
‘मैंने हमेशा से शादी के लिए ही किया डेट’
एल्विश यादव ने आगे अपने पार्टनर को लेकर बताया कि ‘मेरे पार्टनर को गलत लग सकता है ऑनलाइन ये सब कुछ देखकर कि ये क्या है? ये सब क्या हो रहा है? लेकिन आखिर वो मेरी पार्टनर है, वह मुझे समझती हैं और समझाती हैं कि मेरा काम है और यह सोशल मीडिया है. सोशल और रियल लाइफ में काफी डिफरेंस है. मुझे तो पता ही नहीं कि कितने लोगों के साथ मेरा नाम जोड़ा गया है. अगर मैं किसी के साथ कोई गाना शूट करता हूं तो मेरा नाम उसके साथ जोड़ दिया जाता है.’ एल्विश ने बताया कि ‘वह हमेशा से ही सीरियस कमिटमेंट में विश्वास रखते हैं और बोले कि उन्होंने हमेशा शादी के लिए ही डेट किया है.’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




