)
किशोर और कृष मंडल काफी लंबे समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी सिंगिंग वीडियो को पोस्ट कर रहे हैं. दोनों की मधुर आवाज और सादगी भरा अंदाज लोगों के दिलों में घर कर गया है, जिसके चलते कई लोग उन वीडियो को री-शेयर कर रहे हैं. इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर अपनी सिंगिंग से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले किशोर और कृष मंडल ने हाल ही में एक 70 लाख रुपए की लग्जरी SUV Mercedes-Benz GLE खरीदी है, जो कि उनकी मेहनत और सफलता दोनों को दर्शाती है.
एक गाने ने मचाई तबाही
मंडल ब्रदर्स ने कुछ समय पहले सॉन्ग ‘दिल लगाना मना था’ को रिलीज किया था, जिसमें दोनों ने एक अधूरे प्यार की कहानी को बहुत ही बेहतरीन तरीके से पेश किया. किशोर और कृष मंडल के इस गाने में दो टीवी स्टार्स ने अपने डांस और इमोशनल सीन से सभी का दिल जीत लिया है. टीवी एक्टर सनम जौहर और आशी सिंह की इस म्यूजिक वीडियो में दोनों के बीच की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया है, जिसमें वो ब्रेकअप के बाद के साइड इफेक्ट्स को दिखाते हुए नजर आते हैं.
मंडल ब्रदर्स ने खरीदी लग्जरी कार
किशोर और कृष मंडल का गाना ‘दिल लगाना मना था’ सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों ने इसको अपनी रील्स में जगह देना शुरू कर दिया. 35 मिलियन से ज्यादा व्यूज पाने वाले इस गाने की सफलता के बाद मंडल ब्रदर्स ने एक लग्जरी कार खरीद ली है. कम उम्र में ही दोनों भाइयों ने लगभग 70 लाख रुपए की लग्जरी SUV Mercedes-Benz GLE को खरीद लिया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. वहीं मंडल ब्रदर्स अपनी रील्स और गाने की वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया करते हैं, जिसका ऑफिशियल अकाउंट @kishore_mondal_official है.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




